Followers

Showing posts with label Crime. Show all posts

फरीदाबाद: पहले दोनों ने दारू पीकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर कर दिया महिला का मर्डर

faridabad-crime-branch-dlf-arrested-1-murder-accused


22 अप्रैल को डायल 112 से पुलिस चौकी बल्लबगढ में सूचना प्राप्त हुई कि आर्दश सब्जी मंडी बल्लबगढ में एक महिला की डेड बॉडी मिली है। जिस संबंध में गौरव (फल विक्रेता) की दरखास्त पर नामालुम मृतका के संबंध में पुलिस द्वारा 194 बी एन एस एस की कार्रवाई की गई तथा सिविल अस्पताल फरीदाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु आंतरिक चोटें लगने के कारण बताई गई। जिस पर थाना शहर बल्लबगढ में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस चौकी बल्लबगढ की टीम ने महिला की पहचान बारे इश्तेहार जारी कराये गये तथा आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे पूछताछ की गई। अपराध शाखा डीएलएफ के प्रयास से महिला की पहचान फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो, उम्र-44-45 वर्ष, वासी पश्चिम बंगाल के रुप में हुई। जिसने वर्ष 2000 में मुकेश निवासी खुर्जा बुलंदशहर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही मृतका का परिवार करीब 25 साल से फरीदाबाद में रह रहा था। वह लगभग 13-14 सालों से अपने परिवार से अलग रहती थी और कभी- कभार ही घर आती थी।  

वरुण कुमार दहिया,सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर 1 मई को बीरू (36) निवासी खेडी मुरार रेवाडी हाल लखानी चौक के पास मुजेसर को लखानी चौक मुजेसर एरिया से गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर 24 स्थित एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है।  

पूछताछ में सामने आया कि वह मूलरुप से रेवाडी का निवासी है और पिछले 35 सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। करीब 13-14 साल पहले मृतका फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो आरोपी बीरू के भाई  सन्नी के पास रहती थी। तभी से उसकी जानकारी है। 4 साल पहले सन्नी की मृत्यु हो गई थी । फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो बस स्टेंड बल्लभगढ व आसपास के क्षेत्र में घुमती रहती थी। 

आरोपित की पत्नी 4 साल पहले ही उसको छोड कर जा चुकी है। फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो के साथ आरोपी बीरू अवैध संबंध थे जिनके चलते मृतिका आरोपी से बार बार पैसे की डिमांड करती थी और पैसे की डिमांड पूरी ना करने पर पुलिस में शिकायत करने के लिये धमकी देती थी। 21 अप्रैल को रात के समय आरोपी बीरू बस स्टेंड बल्लभगढ पर आया था, जहां पर उसको मृतिका फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो मिली थी। जहां पर दोनों ने शराब पी और नशा होने के बाद उसने मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जिसको लेकर झगड़ा हो गया और मृतिका आरोपी को धमकी देने लगी कि पुलिस में फसवा दूंगी जिस डर से आरोपी बीरू ने वहीँ पास में पड़ी ईंट को उठाकर फिरोजा उर्फ आरती उर्फ कल्लो को सिर, छाती व पेट व अन्य जगहों पर ईंट से कई वार किये, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी बीरू का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर चार मामले दर्ज है। वह करीब 2 महीने पहले ही एनडीपीएस के एक मामले में जेल से बाहर आया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

फरीदाबाद: जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने कर दिया पति का मर्डर, मासूम बन शव के पास बैठी रही

crime-branch-dlf-arrested-2-murder-accused


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत पति की हत्या कर शव को कूडे में फेंकने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मृतक की पत्नी व साले चंद्रप्रकाश वासी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार धर्मबीर वासी गांव नरहुली जिला एटा उ०प्र० ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी तथा सबूत मिटाने के लिए  डेड बॉडी को कूडे में फेंक दिया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना झगडा करता था। जिससे छुटकारा पाने के लिये 22/23 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिये दोनों ने जयबीर के शव को जंगले में फांसी से लटका दिया। 

इसके बाद 23 अप्रैल को सुबह के समय आरोपित पत्नी का भाई चंद्रप्रकाश व जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू, जयबीर के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डबुआ पाली रोड उत्तम नगर के नजदीक कूडे के ढेर में फेंक आये। चंद्रप्रकाश को जेल भेजा गया है वहीं आरोपिता पत्नी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नीचे देखें वीडियो 


फरीदाबाद: माँ ने ही नाले में फेंककर 1 साल की मासूम बेटी का मर्डर कर दिया

mother-murder-his-1-year-daughter-in-faridabad


फरीदाबाद के हरकेश नगर पार्ट-2 स्थित लोहिया पुल के पास बुढ़िया नाले में 23 अप्रैल को मिली एक साल की मासूम बच्ची की लाश ने हर किसी का दिल दहला दिया था। इस दर्दनाक मामले में 25 अप्रैल को थाना पल्ला में हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ी तो जो सच्चाई सामने आई, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्ची की मां के पहले से 6 बेटियां हैं, और यह मासूम सबसे छोटी थी। गरीबी और आर्थिक तंगी से जूझ रही मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी मां को काबू कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

एक मां, जो अपनी औलाद के लिए ढाल बनती है, वही जब हालातों के आगे टूट जाए तो कहानी सिर्फ एक अपराध की नहीं, बल्कि समाज के उन कड़वे सच की बन जाती है, जहां गरीबी कभी-कभी इंसान से उसका सबसे बड़ा रिश्ता भी छीन लेती है। आरोपी महिला को सोमवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद में 24 घंटे के अंदर मिली 2 डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

 

dead-body-found-in-janta-colony-and-sector-23

फरीदाबाद में लगातार मिल रही डेड बॉडीज ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ताजा मामला सेक्टर-23 स्थित पंजाब रोलिंग मिल चौक के पास ब्रजवासी के नजदीक का है, जहां एक लगभग 30-35 वर्षीय पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और शव को एम्बुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए बीके मोर्चरी भिजवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, इससे एक दिन पहले जनता कॉलोनी में एक नाले से सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। इस दौरान पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। उस शव की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

लगातार मिल रहे अज्ञात शवों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके और इन मौतों के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।


फरीदाबाद: किडनैप कर युवक का मर्डर करने वाला अब्दुल गिरफ्तार

abdul-arrested-in-murder-case


फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त, अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस  की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अक्टूबर 2025 के अपहरण व हत्या के एक मामले में साजिश में शामिल एक आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने कैली गांव से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अब्दुल(34) वासी गांव कैली फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार नवीन निवासी इंद्रा नगर, फरीदाबाद ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना सेक्टर-8 में दी अपनी शिकायत में बताया था कि 7 अक्टूबर को उसका बेटा किसी कार्य से घर से गया था परंतु वापस नहीं लौटा। उसका अपहरण कर लिया गया है। जिस पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 8 अक्टूबर को कृष्णा की डेड बॉडी बाटा फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मिली, जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अब्दुल मुख्य आरोपी बब्लू का भाई है तथा वह हत्या की साजिश में शामिल था। आरोपी अब्दुल को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।  घटनाक्रम में बबलू भाई सुल्तान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरीदाबाद: युवती से मिलने गया युवक नहीं लौटा जिंदा, 5 आरोपी गिरफ्तार

murder-in-roshan-nagar-palla-5-accused-arrested


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 1 अप्रैल की रात को रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 24 घंटे के अंदर-अंदर एक नाबालिक सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान प्रिंस व रोशन वासी रूपनगर, जैतपुर, दिल्ली, राहुल वासी टेकराम कॉलोनी, जैतपुर तथा हर्ष वासी अर्पण विहार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राजकुमार राय वासी एकता विहार, जैतपुर विस्तार दिल्ली ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बडे बेटे का नाम मानस राय (25) है। जिसकी जानकारी रोशन नगर में रहने वाली एक लडकी से थी। 1 अप्रैल को रात 10 बजे के करीब उसका बेटा मानस राय अपने दोस्त हर्ष के साथ जानकार युवती से मिलने के लिये उसके घर रोशन नगर गया था। घर पर लड़की का पिता भी था। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी युवती की छोटी बहन अपने जानकार अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल, हर्ष वगैरा के साथ बाहर से घर पर आई। जहां पर अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर मानस राय पर हमला किया। जिसको हर्ष ने अपने हाथ से रोका तो हर्ष के हाथ में चाकू से चोट लगी, अमन ने दुबारा से उसके बेटे को पेट में चाकू मारा व अन्य सभी ने लात, धूसों व थप्पड से उसके बेटे  व हर्ष के साथ मारपीट की। उसके बेटे मानस राय की सफदरजंग हस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमन की मृतक मानस राय के साथ पुरानी कहासुनी थी। 1 अप्रैल को रात के समय अमन अपने साथियों के साथ रोशन नगर में आया था। जहां पर अमन ने मानस राय के पेट में चाकू मारा। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, जिनको शुक्रवार को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।

डबुआ में महिला के कान से उतरवा लिए कुंडल, क्राइम ब्रांच ने ओमीन और रियासत को धर दबोचा



फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 26 मार्च को गांव डबुआ में महिला को बातो में उलझा कर उसके कुण्डल उतरवाकर ले जाने के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओमिन(28) व रियासत(32) वासी गांव तिलपत फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ वासी एक महिला ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को सुबह करीब 6:30 बजे वह डॉक्टर की दुकान से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अंजान लडके ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मंदिर का रास्ता पुछने लगा, तभी उस लडके के दो साथी और आ जाते है जो उसे बातों में लगाकर उसके कुण्डल उतरवा लिये और वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। 26 मार्च की सुबह उनके एक अन्य साथी ने महिला का रास्ता रोक कर उसे बातो में लगा लिया था और फिर ओमिन व रियासत भी वहां आ गये थे। जिन्होंने मिलकर महिला को अपनी बातो में फंसा लिया था और उसके कुण्डल उतरवा लिये थे। जिसके उपरांत तीनों वहां से फरार हो गये। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


साहिल और इरफ़ान पर धारदार हथियार से हमला करने वाले मोहब्बत, महबूब और वाहिद खान गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-3-accused


रिजवान वासी बडखल ने थाना SGM नगर में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 13 जून की रात को जब वह अपने भाई साहिल व इरफान के साथ खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद साहिल गाडी लेने मस्जिद के पास गया तो वहां पहले से ही कुछ लडके खडे थे। जिन्होंने साहिल के ऊपर लाठी व डंडो, लोहे की राड, धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। 

जब शिकायतकर्ता और इरफान साहिल को छुडवाने के लिए गये तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और साहिल को गाडी में बैठाकर भागने लगे, लेकिन साहिल गाडी से कूद गया। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में महबूब (32),वाहीद खान (35) व मोहब्बत (24) वासी बडखल को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश है जिसके चलते ये पहले भी लडाई झगडा कर चुके है। पहले दो आऱोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फायरिंग कर माँगा था 1 करोड़ की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने आरोपी शाद कुरैशी को धर दबोचा

faridabad-police-arrested-shad-qureshi-in-extortion-case


फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी शाद कुरैसी (21) वासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद कि शिकायत पर उसके पिता से फोन कर एक करोड की रंगदारी मांगने और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी देने तथा उसी रात शिकायतकर्ता के घर पर दो लडको द्वारा गाली गलौच करने व घर के गेट पर गोलियां चलने के मामले में 27 अप्रैल को थाना सारन में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए शाद कुरैसी (21) वासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि 26/27 अप्रैल की रात को आरोपी शाद कुरैसी (21) अपने साथी करण गढवाल व एक अन्य आरोपी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर शिकायतकर्ता के घर पर ले गया था, जहां पर करण व दूसरे लड़के ने गोलियां चलाई थी और फिर मोटरसाइकिल पर मौका से भाग गए थे। घटना के बाद आरोपी छुपाने के लिए हरिद्वार व उसके बाद अपने जानकार के गांव मवाना उत्तर प्रदेश में चला गया था.  आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपी रंकित व मिथिलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरीदाबाद: नौशाद अली का मर्डर कर शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी अर्जुन और रवि गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-naushad-ali-murder-accused


दोस्त की ह्त्या करने के आरोप में थाना खेड़ीपुल पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बता दें कि बाबू खान निवासी गांव ददसिया फरीदाबाद ने थाना खेड़ीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नौशाद अली उम्र 27 साल, 18 अप्रैल को दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ शादी में जाने के लिए बोलकर घर से गया था परंतु घर वापस नहीं आया। जिस शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में गुमशुदगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़ीपुल की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए अर्जुन निवासी गड्ढा कॉलोनी फरीदाबाद व रवि निवासी ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि और नौशाद दोनों दोस्त हैं, दोनों 18 अप्रैल को एक शादी में गए थे। जहां पर रवि व नौशाद की कहासुनी हो गई, जिस पर रवि ने अपने अन्य 3 साथियों को बुला लिया और नौशाद को ऑटो में बिठाकर एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर चारों ने नौशाद के साथ डंडों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और नाश को आगरा कैनाल में फेंक दिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.

बल्लभगढ़ अनाज मंडी में बाबा का मर्डर करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच DLF ने किया गिरफ्तार

crime-branch-dlf-arrested-1-murder-accused


थाना आदर्श नगर में कल्लू वासी अनाज मंडी बल्लभगढ ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी बल्लभगढ में पल्लेदार का काम करता है। अनाज मण्डी में विजय गुप्ता नाम का बाबा घूमता रहता था तथा रात को अनाज मंडी में ही सोता था। 8/9 जून की रात को अनाज मंडी में ही बेलदारी करने वाले 2/3 लडको ने बाबा विजय गुप्ता को डन्डो से पीटकर हत्या कर दी। जिस पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी संजीत मेहतो (40) वासी बेगुसराय बिहार हाल अनाज मण्डी बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया कि वह अनाज मण्डी बल्लभगढ में बेलदारी का काम करता है तथा 8/9 जून की रात को उसकी व एक अन्य साथी की बाबा विजय गुप्ता के साथ गाली गलौच हो गई थी। जिस पर आरोपियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने बाबा विजय गुप्ता की डण्डो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी संजीत पर पूर्व में NDPS का मामला दर्ज है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फरीदाबाद: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला रंकित गुर्जर गिरफ्तार, यश के घर पर किया था फायरिंग

crime-branch-sector-30-arrested-rankit-gurjar


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कारोबारी से एक करोड की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रंकित उर्फ रितिक (25) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सारन में यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें बतलाया कि उसके पिता किसी काम से हरिद्वार गये हुए थे, जहां पर उनके पास रंकित नाम के लडके का कॉल आया और एक करोड की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसी रात को दो लडको ने उनके घर की घंटी बजाई और गाली गलौच करने लगे तथा इसके बाद घर के गेट पर गोलियों चलाई और वहां से चले गये। जिसकी शिकायत पर संबंधित धाराओ मे पुलिस थाना सारन में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 ने मामले मे कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंकित उर्फ रितिक (25) वासी गाजीपुर डबुआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी रंकित उर्फ रितिक से पुछताछ मे सामने आया कि उसने सहआरोपी कमल की पत्नी के फोन का प्रयोग कर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने इलाके मे अपनी धाक जमाने व हवाबाजी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से 50 हजार रुपये, 22 कारतुस व एक खाली मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी पर पूर्व मे हत्या सहित कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डिजिटल अरेस्ट 77 लाख ठगने वाले 3 आरोपियों को साइबर थाना NIT ने धर दबोचा

cyber-police-nit-arrested-3-accused


साइबर थाना NIT में सेक्टर 21C निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नम्बर से व्हाट्सप कॉल आया। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राईम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके आपके नाम से केनरा बैंक में अकांउट खुलवाकर उस अकांउट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखाधड़ी का पैसा डलवाया है। इस धोखाधड़ी में आपका नाम केस में आया हुआ है और यदि तुम इस केस में से अपना नाम कटवाकर, केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बतलाये अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दिजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77,00,000 रूपये ऐंठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव(27) वासी अग्रवाल कालोनी कैथल, सुरेंद्र(42) वासी गांव धौला जींद व प्रवेश(48) वासी अशोक कालोनी कैथल को जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है।


पुछताछ में सामने आया कि आरोपी केशव खाताधारक है जिसने अपना खाता कमीशन के लालच मे आकर आगे प्रवेश व सुरेंद्र को दे दिया था, जिन्होने मिलकर यह खाता आगे किसी को दे दिया था। केशव B.COM पास है तथा राइस ट्रेडिंग का काम करता है। वहीं प्रवेश 12वीं पास है तथा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सुरेंद्र, प्रवेश के पास ही ड्राईवरी का काम करता है तथा केशव व प्रवेश पडोसी है। खाते मे ठगी के कुल 45 लाख रुपये आए थे।

आरोपियों को आगामी पुछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डबुआ में चाकू मारकर मर्डर करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बोले थे, हम यहां के दादा हैं

police-arrested-3-accused-in-murder-case


राहुल वासी नालंदा, बिहार हाल गाजीपुर, फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को वह और उसका चाचा मिथुन काम से वापिस आ रहे थे तो गाजीपुर मंडी के पास 3 लडके खडे हुए थे। जब उनके पास से निकले तभी उन्होंने उसके चाचा को पकड लिया और कहा कि हम यहां के दादा है, हाथ जोड़कर दादा बोलो। उसके चाचा ने जब छुडाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसके चाचा मिथुन के पेट में मार दिया। जिसके बाद हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इक्टठा होने लगे और वो तीनों वहां से फरार हो गये। जिसके बाद इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के चाचा मिथुन की मौत हो गई। 

जिस शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपी गोविन्दा वासी गाँव सासोली उत्तर प्रदेश हाल उत्तम नगर, डबुआ, फरीदाबाद व  दीपक वासी पटना, बिहार हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद व पवन वासी महावीर जिला धौलपुर राज. हाल गजपुर रोड डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है। 

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनी में दादागीरी दिखाने व लोगों में अपना खौफ बनाना चाहते थे। 22 अप्रैल को उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके आ रहे व्यक्ति को रूकवाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन ने मिथुन को चाकू मार दिया। आरोपियों को पुछताछ के बाद जेल भेजा गया है.

फरीदाबाद: किडनैप कर किया गया युवक का मर्डर, झाड़ियों में मिली कट्टे में भरी बॉडी

murder-in-khedi-kalan-village-faridabad


फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक करण को उसके ही पड़ोसियों ने पहले किडनैप किया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक कट्टे में भरकर सुनसान जगह झाड़ियों में फेंक दिया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या से तीन दिन पहले करण को दीपक नामक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद करण अचानक लापता हो गया। तीसरे दिन पुलिस को करण की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली।

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने खुद मृतक के परिजनों से कहा, “हमने किसी को मार दिया है, बॉडी ठिकाने लगाने का जुगाड़ बताओ।” इस सूचना के तुरंत बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मौके पर बीपीटीपी थाने की पुलिस, ब्रांच टीम और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह किसी पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। मृतक करण और आरोपी दीपक दोनों खेड़ी कलां गांव के ही निवासी हैं। 

फरीदाबाद: जावेद और शाहिद ने 3 मजदूरों का अपहरण कर अंगूठा लगवाकर बैंक खातों से निकाले पैसे

kidnapping-case-in-ballabhgarh


थाना सिटी बल्लभगढ़ क्षेत्र में तीन मजदूरों के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों को नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने पहले अगवा किया, फिर उन्हें हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में बंधक बना लिया गया। वहां जबरन उनके आधार कार्ड लेकर अंगूठे की मशीन से फिंगरप्रिंट लिए गए और बैंक खाते खुलवाकर उनसे रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित सन्दीप पुत्र भगवती प्रसाद निवासी घुसराना हरिसिंह, जिला बुलंदशहर, हाल किरायेदार रविंद्र कपासिया, गांव मिर्जापुर बल्लभगढ़ ने थाना सिटी बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है। सन्दीप के साथ ऐनुल पुत्र रज्जू निवासी फिरोजाबाद और अखिलेश कुमार पुत्र गंगाराम शर्मा निवासी फैजाबाद, हाल किरायेदार बल्लभगढ़ भी घटना का शिकार हुए।

घटना दिनांक 2 अप्रैल 2025 की है, जब सुबह करीब 9 बजे ये तीनों मजदूरी की तलाश में अम्बेडकर चौक, बल्लभगढ़ पहुंचे थे। उसी दौरान सफेद स्विफ्ट डिजायर (DL1ZB3555) कार में सवार दो युवक, जो खुद को जावेद और शाहिद नाम से बता रहे थे, मजदूरी का काम दिलवाने का झांसा देकर इन्हें गाड़ी में बैठा कर ले गए।

पहले आधार कार्ड की मांग कर, उन्हें उनके किराये के कमरे में ले जाकर कार्ड मंगवाया गया और फिर फरीदाबाद से बाहर नूंह जिले के रिंगड गांव के खेतों में ले जाया गया। वहां पहले से मौजूद 8–10 अन्य लोगों ने उन्हें जबरदस्ती बंधक बना लिया। सभी पीड़ितों के फिंगरप्रिंट लेकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए गए और उनसे पैसे भी निकाले गए।

जावेद और शाहिद द्वारा अपहरण, धमकी, और धोखाधड़ी करने के बाद, मजदूरों को वापस फरीदाबाद छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी जब पीड़ितों ने अपने परिवारों को दी, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मर्डर, सूटकेस में मिली महिला की बॉडी, सर गायब, कपड़े भी..?

lady-murder-in-faridabad-mawai


फरीदाबाद के मवई इलाके में एक दिल दहला देने वाली मर्डर की वारदात सामने आई है। एक लाल रंग के सूटकेस में 25-30 साल की महिला की सिर कटी लाश मिली है। यह शव सड़क किनारे नहर के पास पड़ा था, जिसे कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लाश मिलने से फैली दहशत

लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल उषा ने बताया कि महिला की बॉडी सूटकेस में पैक थी और बोरे में बंधी हुई थी। शव को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 4-5 दिन पुराना हो सकता है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पहचान छुपाने के लिए सिर किया गायब

पुलिस के अनुसार, शव के कपड़े गायब थे और महिला की डेड बॉडी पर केवल अंडरगारमेंट्स में थी। डीसीपी उषा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी करीबी या जानने वाले द्वारा हत्या करने का लग रहा है। हत्यारे ने पहचान छुपाने के लिए महिला का सिर गायब कर दिया और शव को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे और राज

महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीपी उषा के अनुसार, शव 5-7 दिन पुराना लग रहा है, और कुछ अहम जानकारियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के पीछे के कारणों को जानने के लिए जांच जारी है।

इलाके में फैली सनसनी

इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि सुराग मिल सके। इस दिल दहला देने वाले मर्डर का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर महिला कौन थी और किसने इतनी बेरहमी से उसका कत्ल किया। फरीदाबाद न्यूज़ ने ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट किया है, नीचे देखिये वीडियो। 

फरीदाबाद: विपुल प्लाजा में पार्टी करने गए युवक को बाउंसरों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Bouncers-beaten-a-young-man-who-went-to-party-at-vipul-plaza


नहरपार सेक्टर-81 में स्थित HOTEL DORRENCE VIPUL PLAZA में पार्टी करने गए गौरव मित्तल नाम के युवक की बाउंसरों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, घायल युवक की शिकायत पर BPTP थाने में बाउंसरों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 315, 118(1), 3(5), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

सेक्टर-7 निवासी गौरव मित्तल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को मैं और मेरे दोस्त अभिषेक मित्तल और राकेश व अन्य दोस्त  पार्टी करने के लिए HOTEL DORRENCE VIPUL PLAZA SEC-81 में गए थे, वहां पर हम सभी ने खाना पीना खाया उसके बाद मै पेशाब करने के लिए WASHROOM में गया था जहाँ पर मेरी HOTEL के BOUNCER सिकंदर के साथ कहासुनी हो गई. 

कहासुनी की आवाज सुनकर सिकंदर के साथ 1 अन्य BOUNCER भी वहा पर आ गए, सिकंदर व 1 अन्य BOUNCER ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया जिससे मेरे सिर, आँख व अन्य शरीर पर चोटे आई है। ज्यादा चोट लगने व नीचे गिरने से मै बहोश हो गया था। थोडी देर बाद मेरे साथियो ने मुझे उठाया तो मेरे को होश आया तो फिर भी न दोनो BOUNCER ने होटल से निकलते वक्त मेरे को जान से मारने की धमकी दी है। गौरव ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए. 

बल्लभगढ़ में छात्र का मर्डर करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

police-arrested-3-accused-in-murder-case


कल बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मृतक के पिता संतोष कुमार वासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लबगढ़ ने थाना शहर बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका लड़का अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। 

27 मार्च को दिन के समय हिमांशु और उसके साथ 10/12  लड़के आये और उसके लड़के पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इसी दौरान हिमांशु ने उसके लड़के रितेश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लबगढ़ में हत्या के धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त अपराध को आरोपियों की धर पकड़ के लिए निर्देशित किया। 

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 3 आरोपी बल्लू उर्फ कौशलेंद्र वासी तिरखा कॉलोनी, पंकज वासी भाटिया कॉलोनी व सचिन वासी पंचवटी कॉलोनी पलवल को राउंडअप किया है। बल्लू उर्फ कौशलेंद्र व पंकज को हरिद्वार से काबू किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी बल्लू उर्फ कौशलेंद्र, हिमांशु का पुराना दोस्त है, जिन्होंने गांव फतेहपुर बिलौच्च के स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। 27 मार्च को हिमांशु उसको अपने साथ झगड़ा करने के लिए अग्रवाल कॉलेज लेकर आया था। पंकज, अग्रवाल कॉलेज में पड़ता है तथा हिमांशु का दोस्त है, जिसको हिमांशु ने घटना स्थल पर बुलाया था। वहीं सचिन भी अग्रवाल कॉलेज में पढता है तथा हिमांशु का मित्र है। 27 मार्च को दिन के समय हिमांशु ने फोन करके सचिन को भी घटना स्थल पर बुलाया था। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रितेश के साथ इन्होंने झगड़ा किया था।  झगड़े के दौरान चाकू मारने से रितेश की  मृत्यु हो गई थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बल्लभगढ़ में 24 घंटे के अंदर 2 मर्डर से मचा हड़कंप

lady-doctor-and-student-murder-in-ballabhgarh


बल्लभगढ़ में 24 घंटे के अंदर 2 मर्डर से हड़कंप मच गया है, कल रात लगभग साढ़े 9 बजे विष्णु कॉलोनी में एक महिला डॉक्टर की चाकू मारकर बेरहमी से ह्त्या कर दी गई जबकि आज दोपहर में अग्रवाल कॉलेज के पास एक 18 वर्षीय छात्र की चाक़ू मारकर ह्त्या कर दी गई. 

आपको बता दें कि बल्लभगढ़ के विष्णु कॉलोनी में एकता मल्टीस्पेशलिस्ट नाम से क्लिनिक चलाने वाली डॉ प्रियंका की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, आरोप है कि उसके पति लख्मीचंद और देवर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामलें में आदर्श नगर पुलिस थाने ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

मृतक महिला डॉक्टर की बहन ने बताया कि डॉ प्रियंका का अपने पति से कोई घरेलू विवाद चल रहा था, इस मामलें में डॉ प्रियंका ने आदर्श नगर पुलिस थाने में शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था लेकिन पुलिस ने मामलें को गंभीरता से नहीं लिया और प्रियंका की चाक़ू मारकर बेरहमी से ह्त्या कर दी गई. वहीँ हत्या की दूसरी वारदात आज बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के पास हुई, 18 वर्षीय युवक रितेश सारस्वत की चाकू मारकर बेरहमी से ह्त्या कर दी गई, रितेश अग्रवाल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था और बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्रों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि अग्रवाल कॉलेज में ही थर्ड ईयर के छात्र हिमांशु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रितेश की ह्त्या की है. इस मामलें में बल्लभगढ़ के ACP ने मीडिया से बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वाशन दिया है.