Followers

Featured Post

Faridabad Councilors / Parshad Phone Number and Contact, फरीदाबाद के 46 पार्षदों के फोन नंबर

फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत कुल 46 वार्ड आते हैं. पार्षदों के लिए पांच साल में एक बार चुनाव होते हैं. वर्ष 2025 चुनाव में ...

ख़बरें ढूंढें: Type Name/Location

Recent PostAll the recent news you need to know

फरीदाबाद में हुई दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का मर्डर

wife-killed-husband-in-faridabad-palla
बायीं तरफ मृतक गोपाल की तस्वीर है, दायीं तरफ आरोपी महिला की तस्वीर है 

फरीदाबाद: जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेकर जिंदगी बिताने का सपना देखा, उसी पर पति की हत्या की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस वारदात में उसकी पत्नी, बेटी और पत्नी के प्रेमी की भूमिका है। कमरे में मृतक का शव देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके भाई गोपाल की तबीयत खराब है और उन्हें तुरंत फरीदाबाद पहुंचना चाहिए। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो सामने खौफनाक मंजर था। आरोप है कि मृतक की गर्दन कटी हुई थी और उसकी हालत देखकर परिजन हैरान रह गए।

मृतक के परिजनों ने पत्नी काजल देवी और योगेंद्र नाम के व्यक्ति के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध होने का दावा किया है। परिवार का आरोप है कि पत्नी, बेटी और प्रेमी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना श्याम कॉलोनी पार्ट-1 की गली नंबर-5 स्थित मकान नंबर 79 के एक कमरे की बताई जा रही है। परिवार किराये के मकान में रहता था। एक पड़ोसी के मुताबिक, वह रात को खाना खाने के बाद सो गया था और उसे किसी असामान्य आवाज की जानकारी नहीं हुई। सुबह घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, वारदात में किसकी भूमिका रही और घटना को किस तरह अंजाम दिया गया, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे। नीचे देखिये पूरा वीडियो।