फरीदाबाद: हथिनी कुंड बाँध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, फरीदाबाद पुलिस और प्रशासन की टीमें किसी भी परिस्थित से निपटने के लिए तैयार हैं. ACP सराय मौजीराम की ड्यूटी यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगाई गयी है.
20 अगस्त की रात एक व्यक्ति यमुना नदी में डूब रहा था. यमुना नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मौजीराम ए.सी.पी. सराय फरीदाबाद ने उफनती नदी में छलांग लगा दी और डूबते व्यक्ति को यमुना नदी से निकालकर उसकी जान बचाई.
ACP मौजीराम ने बनाया कि करीब 22 वर्षीय अवनीश नामक युवक अपने परिवार से नाराज होकर पल्ला साइड में खड्डा कॉलोनी से आगे बसंतपुर गाँव में यमुना नदी में कूद गया था, वहां पर 7-8 फूट पानी था जिसकी वजह से युवक डूब रहा था, वहां उपस्थित लोगों को तैरना नहीं आता था, जब यह बात ACP सराय मौजीराम को पता चली तो वे अपने गनमैन के साथ वहां पहुंचे और यमुना में कूदकर युवक को ढूँढने लगी, काफी ढूँढने के बड़ा युवक झाड़ियों में फंसा मिला, उन्होंने युवक को नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली.
ACP सराय मौजीराम के इस बहादुरी भरे कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है. ऐसा कार्य करके उन्होंने फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन किया साथ ही इंसानियत का अद्भुत उदाहरण पेश किया है.
Post A Comment:
0 comments: