फरीदाबाद, 12 नवम्बर: अखिल भारतीय हिन्दु महासभा की ओर से आकाश होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद NIT के भुवनेश्वर शर्मा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, उनकी नियुक्ति दिनेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली और विक्रम वैश्य संयोजक, दिल्ली आदि ने की।
इसके अलावा उमेश कुण्डू को प्रदेश प्रवक्ता, लोधी जग विजय वर्मा को प्रदेश प्रभारी, चौ. महेश लोहिया को जिलाध्यक्ष, पी.सी. शर्मा को उत्तर भारत का प्रभारी नियुक्त किया गया।
भुवनेश्वर शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया व हिन्दुत्व के मुद्दे पर चर्चा की और हिन्दु संगठनों को एक होने की सभी से प्रार्थना की। उन्होंने खुद हिंदुत्व की रक्षा का प्रण लिया वहीं अन्य सभी को संगठन की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में देव मानव सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा, पवन शर्मा, संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा, अनिल कौशिक, रविन्द्र, संतोष शर्मा व सामाजिक संगठन भगत सिंह सेवा सदन, लिव फॉर नेशन संगठन, सृष्टि बचाओ संगठन आदि संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
Post A Comment:
0 comments: