फरीदाबाद, 27 अक्टूबर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पांच दिवसीय अखिल भारतीय बौद्धिक कार्यशाला में संघ विस्तार पर चल रहा मंथन बदलती जीवन शैली से सामने आई चुनौतियां एवं वीएन स्कूल में आयोजित कार्यशाला में व्यक्तित्व निर्माण पर जोर फरीदाबाद। अशोक कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाहक (महासचिव) सुरेश भैया जोशी ने कहा कि संघ विस्तार के लिए समाज के सभी वर्गों तक अपना विचार पहुंचाएगा। भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए देश के सभी वर्गों को संघ विचार के साथ जोड़ने का काम स्वयंसेवकों को करना है।
स्वयंसेवक को ही सब कुछ करना है। भैया जोशी बुधवार को सूरजकुंड मार्ग स्थित अरावली पर्वत श्रंखलाओं के बीच मॉडर्न विद्या निकेतन विद्यालय भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पांच दिवसीय अखिल भारतीय बौद्धिक कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में देश के विभिन्न प्रांतों से आए करीब 260 विभागीय स्तर तक के स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। समाज के सभी वर्गों तक भारत के वैभवशाली इतिहास को पहुंचाने का काम स्वयंसेवक ही कर सकते हैं।
समाज में कलाकार, साहित्यकार, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ताओं तक संघ विचार के पहुंचाने का लक्ष्य स्वयंसेवकों का तय करना चाहिए। बदलती जीवन शैली ने पेश की चुनौतियां उन्होंने कहा कि देश में लोगों की जीवन शैली में तेजी से परिवर्तन हुआ है। पहले स्वयंसेवक व्यक्ति को सुबह कुंडी खड़खड़ाकर शाखा तक लाता था, लेकिन अब लोगों को ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं से शाखा तक लाना चुनौती है। उनके बीच संघ के कार्य को बढ़ाना है। इस आत्म विश्वास के साथ लोगों के बीच अच्छे विचारों का संचार स्वयंसेवकों को करना है। ऐसे सत्र होंगे विस्तार पर चिंतन-मंथन सत्र, एकात्मकता स्तोत्र, प्रार्थना प्रशिक्षण, जिज्ञास-समाधान सत्र, बाद्धिक चर्चाएं, समाचार समीक्षा, बड़ी कहानी-आदि व्यवस्था में लगे करीब 70 स्वयंसेवक अखिल भारतीय बोद्धिक कार्यशाला में फरीदाबाद, हरियाणा और दिल्ली के करीब 70 स्वयंसवेक अलग-अलग व्यवस्थाओं में लगे हैं।
तीन स्तरीय सुरक्षा कवच में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें सभी प्रांतों से विभागीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के बौद्धिक विभाग के स्वयंसेवक शिरकत कर रहे हैं। यह कार्यशाला पांच दिन चलेगी। डीपी भारद्वाज, प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: फरीदाबाद में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसके उद्घाटन सत्र में संघ के कार्यवाह सुरेश भैया जोशी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
Post A Comment:
0 comments: