Followers

महंगा पड़ा नगर निगम कार्यालय में शराब पीना, 1 दोषी कर्मचारी सस्पेंड, 4 बर्खास्त


फरीदाबाद, 30 अक्टूबर: मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद मयखाने में तब्दील नगर निगम मुख्यालय में तैनात शराबी कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई। 26 अक्टूबर को मीडिया ने दिखाया कि किस तरह निगम के अधिकारी शाम ढलते ही निगम कार्यालय को मय खाने में तब्दील कर देते है । 

इस खबर को दिखाए जाने के बाद निगम आयुक्त समीरपाल सरो ने बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने इस मामले में शामिल 1 निगम कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया वही 4 को बर्खास्त कर दिया, इसके अलावा ठेकेदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसके बाद उसके खिलाफ भी कार्यवाही होनी तय है।

नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान जो इस पूरे मामले के जाँच अधिकारी थे उन्होंने ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कमिश्नर समीरपाल सरो ने इस मामले में IT सेल के क्लर्क अमित भटनागर को सस्पेंड जबकि क्लर्क सौरव,  एकाउंट्स डिपार्टमेंट के क्लर्क लोकेश, चौकीदार नरेंद्र और चौकीदार अमित को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है वही  कॉन्ट्रैक्टर सतवीर को नोटिस जारी किया है  जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: