Followers

भाजपा में टिकट ना पाए भाजपाइयों का कांग्रेस कर रही इन्तजार, बाकी सीटों की लिस्ट तैयार

faridabad-congress-candidate-list-may-be-announced-soon-2019

फरीदाबाद, 1 अक्टूबर: हरियाणा में भाजपा ने अपने 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, दूसरी लिस्ट में अन्य उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा लेकिन कांग्रेस ने इसलिए लिस्ट जारी नहीं की है क्योंकि उसे उन भाजपा नेताओं का इन्तजार है जिनकी टिकट भाजपा ने काट दी है.

सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस की लिस्ट तैयार हो चुकी है लेकिन जहाँ पर भाजपाइयों की टिकट कटी है वहां पर रिक्त स्थान कर दिया गया है।  बाकी लिस्ट जारी की जा सकती है लेकिन कांग्रेस भाजपा नेताओं का दो दिन और इन्तजार करेगी, अगर भाजपा नेता दो दिन में कांग्रेस में शामिल नहीं हुए तो फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि इन नेताओं को टिकट दे जा सकती है - 

NIT से नीरज शर्मा या महेंद्र प्रताप सिंह या चन्दर भाटिया
बडखल से - ऐसी चौधरी, महेंद्र प्रताप सिंह या विजय प्रताप सिंह
फरीदाबाद विधानसभा से - लखन सिंगला या आनंद कौशिक अगर विपुल गोयल आये तो उन्हें
बल्लभगढ़ से - पराग शर्मा या आनंद कौशिक, अगर शारदा आईं तो उन्हें
तिगांव से - ललित नागर
पृथला से - रघुबीर तेवतिया - अगर टेकचंद शर्मा आये तो उन्हें 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: