Followers

साइबर अपराध पर गंभीर हुई फरीदाबाद पुलिस, CP ने जांच-अधिकारियों को हाईटेक होने की दी सलाह

faridabad-police-commissioner-advised-ios-to-be-high-tech-cyber-crime

फरीदाबाद 15 दिसंबर 2018ः पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने जागरूक अभियान के तहत होम क्रेडिट इंडिया के सहयोग से फरीदाबाद जिले में तैनात जांच अधिकारियों को साईबर अपराध के प्रति जागरूक किया हैं। पुलिस आयुक्त ने ज्योति प्रज्वलित कर रिब्बन काट कर जागरूक सेमिनार की शुरूआत की।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार, होम क्रेडिट की तरफ से सुरक्षा प्रमुख मनीष कौशिक, एवं डीसीपी विक्रम कपूर, एसीपी, शाकिर हुसैन, आत्माराम, राधेश्याम, बलबीर, गजेन्द्र एवं सभी एसएचओ, इन्चार्ज साईबर क्राईम, एवं अनुसंधान अधिकारी मौजूद थें।

पुलिस आयुक्त ने सेमिनार की शरूआत करते हुए कहा कि पुलिस के सामने दो हॉट इश्यूज है एक तो क्रडिट कार्ड से संबंधित धौखाधडी एवं दूसरी सोशल मिडिया पर अभद्र कमेंट, इसलिए पुलिस के जांच अधिकारियों को इस सेमिनार के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि जांच अधिकारी को केस की जांच में इसकी मदद मिल सके और आम जनता को भी इस बारे में जागरूक कर सकें।

उन्होने कहा कि आज के वक्त में जांच अधिकारी को हाईटेक होना चाहिए ताकि उन्हे केस की जांच में कोई परेशानी का सामना ना करना पडे, आजकल साइबर हमले, वेज जैकिंग, ऑनलाइन डेटा की चोरी, वायरस प्रसार आदि जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रोजेक्ट जागरूक एक बहुत ही अच्छी पहल है।

होम क्रडिट इंडिया के सुरक्षा प्रमुख मनीष कौशिक ने कहा कि हमें इस पहल के लिए फरीदाबाद पुलिस के साथ साझीदारी कर बहुत खुशी है। उन्होने बताया कि हमारा लक्ष्य है जो लोगों बैंकिंग करते है उनको एक सुरक्षित प्लेटफोम दिया जाए।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि जागरूक सेमिनार में पुलिस अनुसंधान अधिकारियों को टेक्निकल तरीके से जांच-पड़ताल करने की भी ट्रेनिंग दी गई है और बताया गया है कि किस-किस प्रकार हैकर साइबर अपराध करते है, और उनसे कैसे निपटा जा सकता है। पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा है कि यह जागरुकता आभियान जोन लेवल पर भी चलाया जायेगा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: