Followers

बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को मैं जल्द से जल्द दिलवाऊंगा फांसी, मुफ्त करूंगा पैरवी: LN पाराशर

advocate-ln-parashar-will-hang-child-rapist-in-mission-jagriti-program

फरीदाबाद: फरीदाबाद शहर की सामाजिक संस्था मिशन जागृति के कार्यक्रम में आज वकील एलएन पाराशर भी पहुंचे और यौन अपराधों पर अपना नजरिया पेश किया.

वकील पाराशर ने कहा कि बच्चियों के साथ बलात्कार बहुत ही जघन्य अपराध है, फरीदाबाद में दुर्भाग्यवश कोई अपराधी ऐसा अपराध करता है तो मुझसे जरूर संपर्क करें, मैं ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने का प्रयास करूंगा. मैं गरीबों से ऐसे मामलों की पैरवी के लिए कोई फीस नहीं लूंगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिशन जागृति ने बच्चियों के साथ यौन अपराधों पर एक सर्वे किया है, कार्यक्रम में कई लोगों ने यौन अपराधों पर अपना दृष्टिकोण पेश किया और ऐसे अपराधों को खत्म करने के लिए अपनी अपनी राय दी. 

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ ऐसा घिनौना अपराध करने वाले अपराधियों की तरफ से बार एसोसिएशन का कोई वकील पैरवी नहीं करेगा. प्रधान बॉबी रावत के इस ऐलान से वकील पाराशर खुश हुए और उन्होंने प्रधान को धन्यवाद कहा.

इस अवसर पर न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के महासचिव एडवोकेट संजीव तंवर  भी उपस्थित थे. 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Lawyers

Post A Comment:

0 comments: