Followers

Rawal Public School की छात्रा हर्षिता मैथिल ने लहराया परचम, CBSE 12वीं में हासिल किया 98% अंक

rawal-public-school-student-harshita-cbse-exam
प्रधानाचार्य राखी वर्मा स्कूल टॉपर हर्षिता और उसके माता-पिता के साथ


सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही रावल पब्लिक स्कूल में खुशी और उल्लास का माहौल छा गया। हर्षिता मैथिल ने कुल मिलाकर 98% अंक प्राप्त किए, जिनमें इतिहास विषय में 100% अंक शामिल हैं। उमंग यादव ने 97% अंक, करिश्मा और सुब्रता शर्मा ने 96.4% अंक और रिया दहिया ने 95.6% अंक प्राप्त किए। 

कुल मिलाकर 30 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 26 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100% अंक प्राप्त किए। रावल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सी बी रावल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो चेयरमैन श्री अनिल रावल ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य राखी वर्मा को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Education

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: