नई दिल्ली: राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी चारों तरफ से घिर गए हैं. मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा - राफेल सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया और झूठे प्रचार के लिए कांग्रेस को आइना दिखया है। झूठ बोलने, देश को गुमराह करने और प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्द बोलने के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।
#सत्यमेव_जयते #SCNailsRaGaLies #चौकीदार_प्योर_है
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल डील पर झूठ फैलाने के लिए राहुल गाँधी से माफी की मांग की है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी घोटाले की बात से इंकार किया है, राहुल गाँधी ने कुछ राज्यों में चुनाव जीतने के लिए राफेल डील में घोटाले के झूठे आरोप लगाए थे लेकिन आज वे झूठे साबित हुए हैं.
आपको बता दें कि कांग्रेस ने राफेल डील में मोदी सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया था, राफेल डील के खिलाफ कांग्रेसी एवं अन्य सम्बंधित वकीलों ने याचिकाएं डाली थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील में आज मोदी सरकार को पास कर दिया जबकि कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियाँ फेल हो गयीं, राहुल गाँधी भी पूरी तरह से फेल हो गए क्योंकि हाल के तीन राज्यों के चुनावों में राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाया था और उन्हें इसका फायदा भी हुआ और तीन राज्यों में भाजपा की हार हुई.
आज सुप्रीम कोर्ट में कई PIL पर सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि राफेल डील खरीद प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है और केंद्र सरकार ने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने सीलबंद लिफ़ाफ़े में पूरी जानकारी दी थी, सुप्रीम कोर्ट को राफेल के दाम भी बताए गए थे और यह भी बताया गया था कि 126 की जगह सिर्फ 36 विमान खरीदने के आर्डर क्यों दिए गए.



Post A Comment:
0 comments: