Followers

छठ पूजा करके मुख्यमंत्री खट्टर ने नहरपार को 20 के करोड़ विकास से नहलाया


फरीदाबाद, 26 अक्तूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने नहर पर सेहतपुर पुल स्थित छठघाट श्याम कालोनी में आयोजित छठ महापर्व पर क्षेत्रवासियों के लिए विकास का पिटारा खोला। इस मौके मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में मुख्य रूप से सब 66 केवी का सब स्टेशन, 50 बैड का अस्पताल, सहित नहर पार क्षेत्रों के विकास के लिए 20 करोड़ की राशि दी। 

मुख्यमंत्री ने सभी पूर्वांचल वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि छठ पर्व आप सभी के लिए खुशियां लाये और आपके जीवन को खुशहाल बना दे। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा ने भी अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। आज हर वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है हरियाणा खुशहाल हो रहा है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर को ही जाता है जिनके नेतृत्व में हरियाणा दिन दूनी रात चोगनी उन्नती कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष नहर पार के सभी क्षेत्रों के लिए विकास को और अधिक करवाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड़ की राशि की घोषण की जिसके लिए वह मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री का भी आभार जताते हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Tigaon News

Post A Comment:

0 comments: