फरीदाबाद , 26 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने शुक्रवार को जनरल चुनाव आब्जर्वर संजय कुमार की मौजूदगी में स्थानीय लोकसभा क्षेत्र के सभी 27 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए गए हैं। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। शुक्रवार को कोई भी नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया गया।
मान्यता प्राप्त पार्टियों के उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह
- भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण पाल को कमल का फूल
- इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को हाथ
- बहुजन समाज पार्टी के मनधीर मान को हाथी
- इण्डियन नेशनल लोक दल के महेंद्र चौहान को चश्मा
रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न)
- रिपब्लिकन पार्टी आफॅ इण्डिया (एकतावादी) के बुद्धाचार्य खजान सिंह को चिमनी,
- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के चौधरी दयाचन्द बांसुरी ,
- आरक्षण विरोधी पार्टी के दीपक गौड को बल्ला,
- आम आदमी पार्टी के पण्डित नवीन जयहिन्द को झाङू,
- टोला पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप कुमार को स्टैम्प्स,
- राष्ट्रीय विकास पार्टी के महेश प्रताप शर्मा को गन्ना किसान,
- लोकप्रिय समाज पार्टी के मुकेश कुमार सिंह को गैस सिलेंडर
- आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के प्रत्याशी राकेश कुमार को बैटरी टार्च,
- आल इंडिया फार्वड ब्लाक के रामकिशन गोला को शेर,
- हिन्द काग्रेस पार्टी की रूबी को ट्रैक्टर चलाता किसान,
- बहुजन मुक्ति पार्टी के लेखराम दबंग को हीरा
- भारतीय किसान पार्टी के विजेन्द्र कसाना को चारपाई ,
- राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी श्यामवीर को नारियल फार्म ,
- वोटर पार्टी के सहीराम रावत को टोप,
- पीपल्स पार्टी आफॅ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के हरीचन्द को फलों से युक्त टोकरी
- आदिम भारतीय दल के प्रत्याशी एडवोकेट हरिशंकर राजवंश को गले की टाई का चुनाव चिन्ह अलाट किया गया है ।
निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह
- अमित सिंह पटेल को चक्की,
- टीका राम हुड्डा को अलमारी,
- बलवंत कटारिया को कैलकुलेटर,
- मनोज चौधरी को चाबी,
- सी ए शुक्ला को चपाती रोलर,
- संजय मौर्य को आंटो रिक्शा
- डा0 के पी सिंह को दूरबीन
Post A Comment:
0 comments: