फरीदाबाद, 13 सितम्बर: फरीदाबाद के कुछ कांग्रेसी नेता बहुत चालाक हैं, रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए लेबर चौक से 200-200 रुपये में कुछ घंटों के लिए मजदूरों को ले आते हैं और उन्हें अपना समर्थक दिखाकर वाहवाही लूटते हैं लेकिन आज इनकी चालाकी का पर्दाफाश हो गया क्योंकि इनके लाये हुए मजदूर कैमरे में कैद हो गए.
बात दरअसल ये थी कि अशोक तंवर सेक्टर 12 कोर्ट के सामने साइकिल यात्रा में आये थे, वहां पर कांग्रेसी नेताओं ने भीड़ दिखाने के लिए 200-200 रुपये में लेबर चौक के मजदूर ला रखे थे. कुछ मजदूर कार्यक्रम स्थल के सामने ही लड़ झगड़ रहे थे इसलिए हमने VIDEO बनानी शुरू कर दी, जब हमनें उनके पास जाकर पता किया तो उन्होंने बताया कि हम 16 लोगों को 200-200 रुपये में लेबर चौक सेक्टर-7 से लाया गया था, लाने वाले ने उनमें से किसी को 3100 रुपये दिए थे, सभी ने 200-200 रुपये बाँट लिए लेकिन अंतिम आदमी को 100 रुपये कम पड़ गए तो वह अंतिम दो लोगों से लड़ने लगा.
उनकी VIDEO हमने रिकॉर्ड कर ली और उन्हें लाने वाले को फोन भी किया लेकिन उसनें फोन नहीं उठाया. इसके बाद हमने LIVE वीडियो बनानी शुरू की तो कुछ कांग्रेसियों को लगा कि ये तो हमारी पोल खोल रहे हैं, इसके बाद कांग्रेसियों ने मुझे घेर लिया लेकिन कुछ गलती नहीं की और लोगों ने बीच बचाव कर दिया. नीचे VIDEO में पूरी घटना कैद हो गयी है और सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं.
अब सवाल यह उठता है कि जब कांग्रेसी नेताओं के पास कार्यकर्ता ही नहीं हैं तो क्या लेबर चौक से मजदूरों को खरीदकर और उन्हें अपना समर्थक दिखाकर चुनाव जीता जा सकता है, क्या लेबर चौक के मजदूरों के दम पर फरीदाबाद के कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं.


Post A Comment:
0 comments: