फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने 3.010 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नशा तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद किया है। गिरफ्तार की पहचान सुनील वासी बडगांव, बरेली उ.प्र. हाल भेंडोली पलवल के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनील ऑटो चलाने का काम करता है और किसी के कहने पर पलवल से अपने ऑटो में गांजा लेकर फरीदाबाद में देने के लिये आया था, उसने गांजा सप्लाई करने के 5 हजार रूपये लिये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।
उन्होंने आगे बताया कि 22 अप्रैल को क्राईम ब्रांच की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर सुनील को 3.010 किलोग्राम गांजा सहित समयपुर रोड से ऑटो के साथ काबू किया था। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।


Post A Comment:
0 comments: