फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत पति की हत्या कर शव को कूडे में फेंकने के मामले में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मृतक की पत्नी व साले चंद्रप्रकाश वासी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार धर्मबीर वासी गांव नरहुली जिला एटा उ०प्र० ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी तथा सबूत मिटाने के लिए डेड बॉडी को कूडे में फेंक दिया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना झगडा करता था। जिससे छुटकारा पाने के लिये 22/23 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिये दोनों ने जयबीर के शव को जंगले में फांसी से लटका दिया।
इसके बाद 23 अप्रैल को सुबह के समय आरोपित पत्नी का भाई चंद्रप्रकाश व जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू, जयबीर के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डबुआ पाली रोड उत्तम नगर के नजदीक कूडे के ढेर में फेंक आये। चंद्रप्रकाश को जेल भेजा गया है वहीं आरोपिता पत्नी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नीचे देखें वीडियो


Post A Comment:
0 comments: