फरीदाबाद, 25 अक्टूबर: बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो किशोर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। घायल बच्चे को सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों किशोर भगत ¨सह कॉलोनी बल्लभगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए पुल का 14 अक्टूबर को उद्घाटन हुआ था। पुल को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है, पर पुल पर अभी भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले आशिफ, फैजान और पप्पू (तीनों की उम्र-15-16 वर्ष बताई गई है) मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुल पर चढ़ कर घूम रहे थे। बुधवार रात्रि आठ बजे के करीब पुल पर दिल्ली से पलवल की ओर जाते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली उनके आगे चल रहा था। मोटरसाइकिल ट्राली के नीचे घुस गई। इसमें आशिफ व फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ कर मौके से भाग गया। घटना के बारे में किसी ने थाना शहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के तुंरत बाद थाना शहर प्रभारी योगवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया। शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। पप्पू को घायल अवस्था में सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Post A Comment:
0 comments: