Followers

महिला सशक्तिकरण सेमिनार में पहुचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Vipul Goel, vipul goel news, vipul goel at magpai, Women Empowerment Seminar at magpai, magpai news, magpai tourist complex faridabad
Vipul-Goel-reached-Women-Empowerment-Seminar-at-megpai

Faridabad,19 September: मैगपाई टूरिस्ट कॉम्पलैक्स, सेक्टर 16A में आयोजित किये गए महिला सशक्तिकरण सेमिनार में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ऊंची उड़ान संस्था की प्रधान सुनीता कैन, चेयरमैन एससीएसटी, वित्त एवं विकास निगम सुनीता दुग्गल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्माला बैरागी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मीना चौहान, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महिंद्रा चौहान और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह जरूरी है महिलाएं खुद जागरूक हो। नारी सशक्तिकरण से ही देश समाज को मजबूती मिलेगी। विपुल गोयल ने बताया कि हरियाणा सरकार की बहुत सी योजनाएं आज प्रदेश में चल रही है। 

जिनका ज्ञान न होने की वजह से महिलाएं उनका लाभ नहीं ले पाती। विपुल गोयल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान से समाज में काफी जागरूकता आई है।

समाज में नारियों का सम्मान होगा तभी समाज में नारीशक्ति को बढ़ावा मिलेगा। हर महिला अपने आप में सक्षम, सशक्त है,अपेक्षा है, महिला की सोच सशक्त बने। महिलाए के प्रति परिवार की जिमेदारी अधिक है। महिला अगर स्वयं संस्कारों से सजग है तो वह परिवार को संस्कारिक कर सकती है। 

सुनीता कैन ने कहा नारी को अपने सम्मान व अधिकार की रक्षा करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर मां काली और दुर्गा का रूप भी धरना पड़ता है। महिलाओं के हक में बनाए गए कानूनों पर भी जानकारी दी। स्लम एरिया में रहा रही महिलाओं के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के समक्ष सुनीता ने कई मांगे रखी मांगो में जैसे की सिलाई, पार्लर, कम्प्यूटर सेंटर जैसे निशुल्क ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने की मांग साथ ही दौलताबाद में बरात घर बनवाने की मांग रखी, जिसे उन्होने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भावना चौधरी, ममता शर्मा, मधू छाबड़ा, लीला देवी, सुशीला देवी, रेखा दिक्षित, अनीता पराशर, दर्शना गुप्ता, सुधा गुप्ता, तुषार कैन, विपुल कौशिक,लखन कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: