Followers

हमें भगवान परशुराम के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए: सीमा त्रिखा



पलवल 17 जुलाई: लोगों को भगवान परशुराम के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। समाज के निर्माण में ब्राह्मणों ने अहम योगदान दिया है। यह विचार रेलवे रोड़ स्थित ब्राहम्ण धर्मशाला में मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने ब्राहम्ण सभा पलवल द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए। 

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, डेयरी डवलपमेंट फेडरेशन के चेयरमैन जी.एल.शर्मा,पृथला विधानसभा के विधायक टेकचंद शर्मा,बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा,नगर परिषद की चेयरमैन श्रीमती इंदु भारद्वाज, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ,ब्लाक पंचायत समिति पलवल के चेयरमैन प्रेमचन्द, भी मौजूद थे. पलवल ब्राहम्ण सभा के तत्वाधान में आज ब्राह्मण धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।  इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में ब्रह का वाश है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति  ब्रह्म स्वरूप है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पलवल जिला का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। पलवल जिला में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री ने के.एम.पी. की शुरूआत पलवल जिला से की। यही कारण है कि पलवल जिला में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है।

इस अवसर पर ब्राहमण सभा के अध्यक्ष संभू पहलवान, ओम प्रकाश शर्मा,चेतन शर्मा,दीपक कौशिक, हरिराम भारद्वाज, देवदत्त शर्मा, अविनाश शर्मा, अनीता भारद्वाज, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच का संचालन वीरपाल दीक्षित ने किया। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Palwal

Post A Comment:

0 comments: