Followers

MCF नहीं अब FMDA करेगा इन तीन मुख्य सड़कों का निर्माण, 4487.45 लाख रुपए होंगे खर्च, पढ़ें

fmda-will-construct-three-roads-in-faridabad

फरीदाबाद, 15 सितंबर। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा 4487.45 लाख रुपए की लागत से फरीदाबाद के 5930 मीटर लंबे तीन मार्गों का निर्माण किया जाएगा।

आज फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल द्वारा इन तीन मुख्य मार्गों के निर्माण की प्रशासनिक अनुमति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यातायात  की सुचारु व्यवस्था के लिए इन सड़कों का निर्माण फरीदाबाद नगर निगम की बजाए महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने इन सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक अनुमति प्रदान की। सेक्टर 11/12, 10/12, 9/12 के बीच की मुख्य सड़क, जोकि धर्मा ढाबा से लेकर इंडियन आयल कारपोरेशन तक 1575 मीटर है। चार लेन इस सड़क की अनुमानित लागत 1055.91 लाख रुपए है।

सुधीर राजपाल ने बताया कि इन सड़कों का कंक्रीट से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के दोनों तरफ सात 7 मीटर चौड़ा मुख्य मार्ग होगा और दोनों तरफ 2 मीटर का साइकिल ट्रैक एवं 2 मीटर का पैदल पथ भी बनाया जाएगा।

दूसरी मुख्य सड़क हार्डवेयर चौक से गोंछि ड्रेन और गोंछी ड्रेन से पेट्रोल पंप तक बनाई जाएगी जिसकी अनुमानित लागत 1209.31 लाख रुपए है। यह 6 लेन की सड़क 1575 मीटर लंबी व 11 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।

तीसरी मुख्य सड़क व्यापार मंडल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ईएसआई चौक, ईएसआई चौक से चिमनी बाई चौक, चिमनी बाई चौक से मीट मार्केट नेशनल हाईवे 5 फरीदाबाद तक बनाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 2222.23 लाखों रुपए है। 3030 मीटर लंबी, 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। फ्रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की एडिशनल सीईओ एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल ने बताया कि सुगम  व्यवस्था एवं आवागमन के लिए स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, सोलर लाइट्स और लैंडस्कैपिंग फरीदाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

2 comments:

  1. Natural herbs have cured so many illnesses that drugs and injection cant cure. I’ve seen the great importance of natural herbs and the wonderful work they have done in people’s lives. I read people’s testimonies online on how they were cured of herpes, hiv, hpv, hsv1&2 and diabetes by Dr Osato herbal medicine, I was diagnosed with HSV1&2 June 2019. So I decided to contact Dr Osato because I do believe in herbs and I was desperate to get cured from HSV. Dr Osato sent me the herbs through UPS which I used and after two weeks of usage I went for a checkup and my result was Negative and I referred my friend to him immediately because he also has hsv and he was cured too. I know it is hard to believe but I am a living testimony. There is no harm trying herbs. You can contact Dr Osato to get the cure for your disease/virus. Dr Osato email is osatoherbalcure@gmail.com . His website is https://osatoherbalcure.wordpress.com 

    ReplyDelete
  2. I really want to thank Dr Emu for saving my marriage. My wife really treated me badly and left home for almost 3 month this got me sick and confused. Then I told my friend about how my wife has changed towards me. Then she told me to contact Dr Emu that he will help me bring back my wife and change her back to a good woman. I never believed in all this but I gave it a try. Dr Emu casted a spell of return of love on her, and my wife came back home for forgiveness and today we are happy again. If you are going through any relationship stress or you want back your Ex or Divorce husband you can contact his whatsapp +2347012841542 or email emutemple@gmail.com website: Https://emutemple.wordpress.com/ Https://web.facebook.com/Emu-Temple-104891335203341

    ReplyDelete