फरीदाबाद: फरीदाबाद: बल्लभगढ़ क्षेत्र के Sector 56A, राजीव कॉलोनी, समय पुर रोड पर कल हरिओम 22 अप्रैल की देर शाम हरिओम नाम के एक युवक को गोली मार दी गई. इस मामले में सेक्टर-58 थाने में IPC की धारा 302, 120B और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत FIR नंबर 187 दर्ज कर ली गयी है.
इस मामले में पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया गया है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि हरिओम की होली के त्यौहार पर उसके पड़ोसियों से बहस हुई थी जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी, इसीलिए हरिओम की हत्या की गयी है.
FIR में मृतक हरिओम के पड़ोसियों को नामजद किया गया है.
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय हरि ओम की आगामी 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी, 22 अप्रैल को वह गुर्जर चौक पर अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा था, उसी वक्त दो बदमाश आए, एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा रहा और दूसरे ने दूकान में घुसकर हरिओम को गोली मार दी, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए.
हरिओम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही चाहता है, इसके लिए कल प्रदर्शन भी किया गया था. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है.


Post A Comment:
0 comments: