भोपाल: सच कहते हैं, समय को करवट बदलते देर नहीं लगती, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय के दर्जनों कांग्रेसी नेता सिर्फ यह साबित करने में लगे थे कि हिन्दू भी आतंकवादी होते हैं, ये नेता पूरी दुनिया को यही सन्देश देना चाहते थे कि हिन्दू भी आतंकवादी होते हैं.
हिन्दुओं को आतंकवादी साबित करने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित सहित कई हिन्दुओं को प्लानिंग के तहत फंसाया और इन्हें आतंकवादी बताते हुए न्यूज़ चैनलों और अखबारों में खूब ख़बरें छपवाई, उस वक्त पूरी दुनिया में सन्देश दिया गया कि हिन्दू भी आतंकवादी होते हैं, दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपनी रैलियों में बोलते थे - हिन्दू भी आतंकवादी होते हैं, भगवा आतंकी होते हैं, ये लोग यह भी कहते थे कि श्री राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है.
आज समय बदल गया है, अब दिग्विजय सिंह खुद को हिन्दू साबित करने में लगे हैं, हमेशा तिलक लगाए रहते हैं जबकि 2014 से पहले ये तिलकधारियों को आतंकवादी बोलते थे.
साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित झूठे आरोपों से बरी
दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं ने हिन्दुओं को आतंकवादी साबित करने के लिए मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को झूठे फंसा दिया. साध्वी को आतंकियों की तरह ही टार्चर किया गया, उनकी नस नस तोड़ दी गयी लेकिन कांग्रेसी उनकी आत्मा को नहीं तोड़ पाए. कुछ दिन पहले NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को सभी आरोपों से बरी कर दिया.
17 अप्रैल को साध्वी प्रज्ञा भाजपा में शामिल हो गयीं. उन्हें भोपाल से भाजपा का लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है. दिग्विजय सिंह भी उनकी ताकत को भली भाँती समझते हैं, इसलिए उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का स्वागत किया. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया - मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर!
मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 17, 2019
मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर! pic.twitter.com/LYAbpTObgY
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. जब साध्वी प्रज्ञा को झूठे केस में फंसाकर आतंकवादियों जैसा रखा गया था तो दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता सभी रैलियों में हिन्दुओं को आतंकवादी बोलते थे. लेकिन अब साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित भी बाइज्जत बरी हो गए हैं. इन लोगों को आतंकी बोलने वाले दिग्विजय सिंह आज इनका स्वागत कर रहे हैं.
Post A Comment:
0 comments: