फरीदाबाद: हरियाणा के 5 नगर निगमों - पानीपत, रोहतक, हिसार, करनाल, यमुनानगर के चुनावी नतीजों में आज पांचों जगह भाजपा की जीत हुई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और अमित शाह के नेतृत्व की जीत बताया है. उन्होंने हरियाणा की जनता का आभार भी व्यक्त किया है.
हरियाणा राज्य के 5 नगर निगम के आज चुनावी नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा के मेयर उम्मीदवारों की भारी जीत हुई है जबकि विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से धराशाई हो गई हैं, इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने कोई उम्मीदवार नहीं उतारे थे लेकिन उन्होंने दूसरे उम्मीदवारों को समर्थन दिया था कांग्रेस समर्थित सभी उम्मीदवार चुनाव में हार गए.

तीन राज्यों में भाजपा की सरकारें उखड़ने से बीजेपी कार्यकर्ता निराश हो गए थे लेकिन आज फिर से बीजेपी कार्यकर्ता खुश हैं, खासकर हरियाणा और अपने फरीदाबाद के भाजपा नेता और कार्यकर्ता खुश हैं और जश्न मना रहे हैं.
नतीजे -
जिला | जीते हुए उम्मीदवार (पार्टी) | हारे हुए उम्मीदवार (पार्टी) |
---|---|---|
पानीपत | अवनीत कौर भाजपा | अंशू पाहवा (कांग्रेस समर्थित) |
करनाल | रेणू बाला गुप्ता भाजपा | आशा बधवा निर्दलीय (इनेलो कांग्रेस) |
हिसार | गौतम सरदाना भाजपा | रेखा ऐरन(कांग्रेस समर्थित) |
रोहतक | मनमोहन कोयल भाजपा | सीताराम सचदेवा(कांग्रेस समर्थित) |
यमुनानगर | मदन चौहान भाजपा | राकेश कुमार (कांग्रेस समर्थित). |
Post A Comment:
0 comments: