Followers

राहगीरों को सुआ, नकली पिस्टल और असली पिस्टल से डराकर लूट लेते थे लुटेरे, CIA-30 ने 4 को दबोचा

cia-sector-30-arrested-4-accused-looting-people-dcp-lokendra-singh-pc


फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो फरीदाबाद के लोगों को पिछले कई महीनों से लूट रहा था, ये गैंग अधिकतर महिलाओं को निशाना बनाता था और उन्हें सुआ, नकली पिस्टल और असली पिस्टल से डराकर लूट लेता था, गैंग का मुखिया भूपेन्द्र उर्फ़ सोनू रात्रा एवं उसके साथ कुछ वारदातों में शामिल तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं. इन लोगों से पूछताछ में करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है जबकि कुछ और वारदातों का खुलासा होना बाकी है.


इस गैंग को पकड़ने का जिम्मा पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम लोकेन्द्र कुमार ने क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार को सौंपा था।

इंस्पेक्टर विमल कुमार ने आरोपियों की धरपक्कड के लिये टीम का गठन कर वारदात वाली जगह को चिन्हत कर सभी वारदात में मास्टरमाइंड भूपेन्द्र सहित 4 आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरणः

1. भूपेन्द्र उर्फ सोनू रात्रा पुत्र लाजपत राय, निवासी मकान नं0 2 एम-62 एन.आई.टी फरीदाबाद।
2. जावेद पुत्र ईस्माईल निवासी मकान नं0 K-213 कल्याणपुरी कालोनी फरीदाबाद।
3. रवि शुक्ला पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव फूलवाडी यू.पी हाल निवासी 2 नं0 एन.आई.टी फरीदाबाद।
4. भारत भूष्ण उर्फ बदरी पुत्र जीवन दास निवासी मकान नं0 2के/24 वार्ड नं0 11 एन.आई.टी फरीदाबाद।

पुलिस उपयुक्त क्राइम लोकेन्द्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सभी आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होने बताया कि आरोपीयान ज्यादातर रात के समय लुटी हुई मोटरसाईकिल पर सवार होकर ऐसी गाड़ियों को निशाना बनाते थे जिसमें बच्चे या महिलाएं बैठी होती थीं.

आरोपी लोग गाड़ी के आगे मोटरसाईकिल को लगाकर गाड़ी को रुकवाकर हथियार के बल पर महिलाओं के गहने वा पैसे लूट लेते थे। आरोपीयान अकेला आदमी देखकर भी उसके साथ हथियार के बल पर भी लूटपाट करते थे

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों से लूट एवं छीना-झपटी की 11 वारदात सुलझाई गई है जो इस प्रकार हैः-


1. मुकदमा  नं0: 166 दिनांक 27.11.2018 धारा 392 IPC थाना डबुआ फरीदाबाद.

उपरोक्त मुकदमा में आरोपियों ने संदीप अरोड़ा नाम के एक टीचर से गन पॉइंट पर लूट की थी और उसके ATM से पैसे निकाले व SHOPPING की।

2. मुकदमा  नं0: 511 दिनांक 07.12.2018 धारा 379B 34 IPC थाना NIT फरीदाबाद.
आरोपियों ने एशियन होस्पीटल से लोट रही कविता व उसकी बहन निवासी SGM NAGAR से एक मंगल सूत्र व एक सोने की चैन लूटी थी।

3. मुकदमा  नं0: 534 दिनांक 24.10.2018 धारा 379A, 34 IPC थाना कोतवाली फरीदाबाद.
आरोपियों ने सुबह के समय एक आड़ती से GUN POINT पर सोने की चैन लूटी थी।

4. मुकदमा  नं0: 81 दिनांक 10.12.2018 धारा 379B,34, 506 IPC 25.54.59 A.ACT थाना धौज फरीदाबाद.
आरोपियों ने रात के समय कार सवार बाप बेटी से गुडगाँव रोड पर GUN POINT पर हीरे की अंगूठी, कानों के कुण्डल व एक I PHONE 7  लूटा था।

5. मुकदमा  नं0: 77 दिनांक 10.12.2018 धारा 379A  IPC थाना B.P.T.P.  फरीदाबाद.
आरोपियों ने पूरी मॉल नहर पार के सामने GUN POINT पर एक सोने की चैन लूटी थी।

6. मुकदमा  नं0: 502 दिनांक 01.12.2018 धारा 379B, 506 IPC 25.54.59 A.ACT थाना NIT  फरीदाबाद.
आरोपियों ने शहर कर रहे एक दंपत्ति से गन पॉइंट एवं चाकू दिखाकर सोने के कड़े व अंगूठी लूट ली थी।

7. मुकदमा  नं0: 664 दिनांक 27.11.2018 धारा 379B IPC थाना सै0 31 फरीदाबाद.
आरोपियों ने करीब 20/25 दिन पूर्व SEC-28 METRO STATION के नजदीक दिल्ली निवासी से गन पॉइंट पर उसकी बजाज विक्रांत बाइक लूट ली थी।

8. मुकदमा  नं0: 533 दिनांक 19.11.2018 धारा 379A IPC थाना SGM NAGAR फरीदाबाद.
आरोपियों ने एक महिला की सोने की चैन लूट ली थी।

9. मुकदमा  नं0: 475 दिनांक 15.11.2018 धारा 379A IPC थाना NIT फरीदाबाद.
आरोपियों ने एक बुजर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने उसे धक्का देकर सोने की चैन लूटी थी।

10. मुकदमा  नं0: 1027 दिनांक 12.10.2018 धारा 379B IPC थाना सैन्ट्ल फरीदाबाद.
आरोपियों ने एक कार चालक महिला डॉक्टर से गन पॉइंट पर चैन और कुण्डल एवं अंगूठी लूटी थी।

11. मुकदमा  नं0: 458 दिनांक 01.11.2018 धारा 379A IPC थाना ओल्ड़ फरीदाबाद।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: