फरीदाबाद: तीन राज्यों में भाजपा की सरकारें उखड़ने से बीजेपी कार्यकर्ता निराश हो गए थे लेकिन आज फिर से बीजेपी कार्यकर्ता खुश हैं, खासकर हरियाणा और अपने फरीदाबाद के भाजपा नेता और कार्यकर्ता खुश हैं और जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं.
आज हरियाणा के पांच नगर निगम चुनावों (पानीपत, करनाल, हिसार, रोहतक और यमुनानगर) के नतीजे आ रहे हैं जहाँ पर हर जगह भाजपा का मेयर उम्मीदवार आगे है, करीब करीब पाँचों जगह भाजपा मेयर की जीत तय है.
अब तक प्राप्त नतीजे -
जिला | जीत की तरफ | हार की तरफ |
---|---|---|
पानीपत | भाजपा 32656 वोटों से आगे | कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार |
करनाल | भाजपा 7134 वोटों से आगे | इनेलो |
हिसार | भाजपा 13371 वोटों से आगे | कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार |
रोहतक | भाजपा 6374 वोटों से आगे | कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार |
यमुनानगर | भाजपा 10255 वोटों से आगे | कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार |
जानकारी के मुताबिक़ भाजपा विधायक और मंत्री विपुल गोयल के दफ्तर के बाहर डेढ़ बजे जश्न मनाया जाएगा और लड्डू बांटे जाएंगे.
Post A Comment:
0 comments: