फरीदाबाद: हरियाणा राज्य के 5 नगर निगम के आज चुनावी नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा के मेयर उम्मीदवारों की भारी जीत हुई है जबकि विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से धराशाई हो गई हैं, इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने कोई उम्मीदवार नहीं उतारे थे लेकिन उन्होंने दूसरे उम्मीदवारों को समर्थन दिया था कांग्रेस समर्थित सभी उम्मीदवार चुनाव में हार गए.
तीन राज्यों में भाजपा की सरकारें उखड़ने से बीजेपी कार्यकर्ता निराश हो गए थे लेकिन आज फिर से बीजेपी कार्यकर्ता खुश हैं, खासकर हरियाणा और अपने फरीदाबाद के भाजपा नेता और कार्यकर्ता खुश हैं और जश्न मना रहे हैं.
उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री और भाजपा के विधायक विपुल गोयल के दफ्तर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और जमकर जश्न मनाया. इस दौरान ढोल नगाड़े बजे और कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया.
आज हरियाणा के पांच नगर निगम चुनावों (पानीपत, करनाल, हिसार, रोहतक और यमुनानगर) के नतीजे आ रहे हैं जहाँ पर हर जगह भाजपा की जीत हुई है.
अब तक प्राप्त नतीजे -
जिला | जीते हुए उम्मीदवार (पार्टी) | हारे हुए उम्मीदवार (पार्टी) |
---|---|---|
पानीपत | अवनीत कौर भाजपा | अंशू पाहवा (कांग्रेस समर्थित) |
करनाल | रेणू बाला गुप्ता भाजपा | आशा बधवा निर्दलीय (इनेलो कांग्रेस) |
हिसार | गौतम सरदाना भाजपा | रेखा ऐरन(कांग्रेस समर्थित) |
रोहतक | मनमोहन कोयल भाजपा | सीताराम सचदेवा(कांग्रेस समर्थित) |
यमुनानगर | मदन चौहान भाजपा | राकेश कुमार (कांग्रेस समर्थित). |
Post A Comment:
0 comments: