Followers

अब और तेजी से हो सकेगा फरीदाबाद का विकास क्योंकि CM खट्टर ने किया FMDA का गठन, पढ़ें

haryana-cm-manohar-lal-khattar-faridabad-mahanagar-development-authority

फरीदाबाद, 14 सितम्बर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद के विकास की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, काफी अधिक फंड भी जारी किया जा रहा है, अब खट्टर ने फरीदाबाद का विकास और तेजी से करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी है.

इससे पहले पिछले साल गुरुग्राम में भी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था, कल मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है इसलिए गुरुग्राम की ही तर्ज पर हमने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया है, हम चाहते हैं कि फरीदाबाद का विकास तेजी से हो.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि FMDA को भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) और जमीनों पर रिहाइशी, वाणिज्यिक, संस्थागत निर्माण का लाइसेंस देने का अधिकार होता है, इसके अलावा लाइसेंस से होने वाली आमदनी भी FMDA के ही कोष में जमा होती है जिसका उपयोग विकास में होता है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: