Followers

हटाओ अरावली पर कब्जा, वरना तेंदुए ने आज जानवरों को मारा है, कल इंसानों को मारेंगे: LN पाराशर

advocate-ln-parashar-demand-remove-illegal-construction-news

फरीदाबाद, 14 सितम्बर: वकील LN पाराशर ने कहा है अरावली पर अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाने चाहिए वरना जिस प्रकार से आज तेंदुए ने बड़खल गांव में 18 जानवरों की हत्या की है इंसानों की हत्या करने लगेंगे.

वकील पाराशर ने कहा कि जंगल जानवरों और पक्षियों के लिए होते हैं लेकिन फरीदाबाद के दबंगों ने अरावली के जंगलों और पहाड़ पर कब्ज़ा करके जानवरों को शहर की तरफ भागने के लिए मजबूर कर दिया है इसी बात का नतीजा है कि तेंदुआ शहर में घुस आया और बडखल गांव में 18 जानवरों की हत्या कर दी, अगर कोई इंसान इनके चंगुल में आ जाता तो ये उसकी भी हत्या कर सकते हैं.

वकील पाराशर ने कहा अरावली पर अवैध निर्माण और प्रदूषण की वजह से कई तरह के नुकसान हो रहे हैं -
  • पक्षियों की कई प्रजातियां खत्म होती जा रही है
  • ध्वनि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है क्योंकि यहां मौजूद फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान DJ और पटाखों की आवाज से जानवर डर कर दूर भाग जाते हैं या मर जाते हैं.
  • ध्वनि प्रदूषण की वजह से बुजुर्ग आदमी एवम औरतें रात में सो नहीं पाती, स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते.
  • शोर की वजह से जंगली जानवर आबादी की तरफ आ जाते हैं और पालतू जानवरों एवम इंसानों के लिए खतरनाक बन जाते हैं.
  • People for animals संस्था भी अपनी आंखें बंद करके बैठी है, जानवर विलुप्त होते जा रहे हैं
जानकारी के अनुसार बडखल गाँव में कल रात्रि में एक तेंदुआ घुस आया और 18 जानवरों की गर्दन काटकर चला गया. सुबह लोगों ने देखा तो 18 जानवर मरे पड़े थे और सबकी गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान थे.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Badhkal News

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: