Followers

फरीदाबाद में भाजपा में मची भगदड़, प्रियंका भारद्वाज ने भी थामा कांग्रेस का दामन

faridabad-badkhal-mahila-morcha-president-priyanka-bharadwaj-join-congress

फरीदाबाद, 4 अगस्त: फरीदाबाद में भाजपा की ताकत कमजोर हो रही है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता इस्तीफ़ा देकर दूसरी पार्टियों में भाग रहे हैं. आज बडखल विधानसभा की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया.

प्रियंका भारद्वाज ने आज दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा. 

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करती है, वह ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे जुमलों के दम पर सत्ता तो हासिल कर दी परंतु सत्ता हासिल करने के बाद चार वर्षाे में केवल महिलाओं का शोषण हुआ है, उनके साथ अत्याचार हुए है.

तंवर ने कहा जिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा पार्टी सत्ता मेें आई उन कार्यकर्ताओं को अब पूछा तक नहीं जा रहा बल्कि पैराशूट से आए कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जा रहा है.

इस मौके पर वंदना सिंह महामंत्री, मंजू महामंत्री, लक्ष्मी वाईस उपाध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, लक्ष्मी सहगल कोषाध्यक्ष, नाजिम सैफी, कुलदीप अधाना, वैभव शर्मा, इरफान खान, अमित कक्कड सहित अनेकों लोग मौजूद थे। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: