फरीदाबाद, 8 अप्रैल: फरीदाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी को लेकर अवतार भडाना के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
मंत्री गुर्जर ने कहा मैं किसी के व्यक्तिगत बयान पर ध्यान नहीं देता, खासकर जिनकी बातों में रस न हो, गंभीरता न हो उनको जवाब नेता मैं उचित नहीं समझता हूँ, ऐसे लोग कई बातें बोलते रहते हैं इसलिए मैं उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देता.
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले फरीदाबाद के पूर्व सांसद एवं यूपी के भाजपा विधायक अवतार सिंह भडाना का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था की मेरी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से बात हो गयी है मैं अगला चुनाव फरीदाबाद से लडूंगा, तबसे फरीदाबाद में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक सियासत गरमा गयी.
इस मामले पर पर मंत्री गुर्जर ने कहा जो 4 बार सांसद बनकर भी उस पार्टी का सगा नहीं हो सका, तो ऐसा व्यक्ति किसका सगा होगा। फिलहाल वो मेरी पार्टी मैं है. लेकिन ये नहीं पता की वो कब तक पार्टी में रहेंगें
मंत्री कृष्णपाल ने आगे कहा कि जहाँ तक फरीदाबाद से चुनाव लड़ने की बात है तो इसमें मेरा अपना कुछ नहीं है. मेरा अपना सब कुछ पार्टी के लिए समर्पित है. मैं पार्टी का कार्यकर्त्ता हूँ, पार्टी जो कहेगी वही करूँगा और फरीदाबाद से चुनाव लड़ने का सवाल है तो वो फैसला हाई कमान करेगा की कहाँ से किसको चुनाव लड़ना है.


Post A Comment:
0 comments: