Followers

वेबसाइट पर देखकर सस्ती स्कॉर्पियो खरीदने बिहार से फरीदाबाद आये दो लोगों को बदमाशों ने लूट लिया

Faridabad Latest News. Two men looted came from Bihar to buy cheap scorpio in Faridabad. Faridabad old police station lodge fir
faridabad-news-two-men-looted-by-four-badmash-came-from-bihar

फरीदाबाद, 13 मई: आजकल चोरी-चकारी और ठगी करने के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं, ये लोग मौका देखते ही चौका मार देते हैं.

ऐसा ही एक मामला ओल्ड फरीदाबाद से आया है. यहाँ टटलू गैंग ने किसी वेबसाइट पर सस्ते में स्कार्पियो गाड़ी बेंचने का विज्ञापन दे दिया. टटलू गैंग के इस झांसे में बिहार के दो युवक फंस गए और विज्ञापन में दिए गए पते के अनुसार पूरा पैसा लेकर फरीदाबाद पहुँच गए. 

यहां टटलू गिरोह के चार सदस्यों ने बिहार से आए दोनों लोगों को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर उनसे 90 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया.

पीड़ित बिहार निवासी मुकेश शर्मा ने बताया की उसनें एक वेबसाइट पर स्कार्पियो गाड़ी का विज्ञापन देखा था। यह नए मॉडल की गाड़ी थी, लेकिन इसका दाम बहुत कम था. कम रुपये होने के कारण उसे खरीदने का मन बना लिया.

मुकेश अपने साथी के साथ घर से स्कॉर्पियो खरीदने के लिए शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद चौक पर पहुंच गया। यहां से बाइक पर बैठाकर एक युवक उन्हें स्कॉर्पियो दिखाने का झांसा देकर सेक्टर-29 के पुल से आगरा और गुरुग्राम नहर के बीच झाड़ियों में ले गया। वहां पर उनके अन्य साथी भी मौजूद थे. पीड़ितों को झाड़ियों के बीच ले जाकर चाकू की नोक पर चारों बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाश उनसे 90 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए.

ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है, अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: