Followers

बवाले-शराब: भैंसरावली गाँव में युवक को कुंवे में फेंककर मर्डर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

cia-sector-65-varun-dahiya-arrested-bhainsrawli-youth-murder-accused

फरीदाबाद, 5 मई: कुछ दिन पहले तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भैंसरावली गाँव में एक साथ बैठकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने कहासुनी के दौरान इस प्रकार से गुस्से में आ गए कि अपने ही दो साथियों को उठाकर कुंवे में फेंक दिया, रात भर कुंवे में रहने से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया था.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी वरुण दहिया की टीम ने जांच शुरू की और इस घटना को अंजाम देने वाले राहुल एवं दिनेश को गिरफ्तार किया है। 

इंस्पेक्टर वरुण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड मनागी जाएगी, पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: