Faridabad 10 September: फरीदाबाद में एक महिला ने अपनी ही सहेली पर जाल में फंसाकर रेप कराने का मामला दर्ज कराया है, महिला का कहना है कि मै कोसी से फरीदाबाद अपनी सहेली पिंकी से मिलने आयी थी लेकिन उसने अपने दोस्त के साथ मुझे अकेले में छोड़ दिया और उसने मेरे साथ रेप कर दिया।
22 साल की रेप पीडिता विवाहित है, वह 6 सितम्बर को सुबह करीब 10 बजे अपनी सहेली पिंकी के घर पर आयी थी, घर पहुँचने के लुछ देर बाद पिंकी उससे यह बोलकर बाहर चली गयी कि मै एक घंटे में वापस आ जाउंगी, करीब डेढ़ घंटे बाद पिंकी आयी तो उसके साथ एक लड़का भी आ गया, लड़के ने पिंकी से मेरे बारे में पूछा तो पिंकी ने कहा कि यह मेरी सहेली है, इसके बाद पिंकी वापस एक घंटे वापस आने का बहाना बनाकर चली गयी, इसी दौरान लड़ने ने मुझे अकेला देखकर मेरे साथ बलात्कार किया।
पिंकी के वापस आने के बाद जब महिला ने उससे घटना की बात बतायी तो पिंकी से उससे पूछा कि ये तूने क्या किया, इसके बाद लड़के ने इरफ़ान नाम अपने दोस्त को पिंकी के घर बुलाया और उसके साथ चला गया, इसके बाद महिला भी पिंकी के घर से चली गयी और कोसी पहुंचकर सारी बात अपने पति को बतायी।
इसके बाद महिला ने अपनी दोस्त पिंकी और बलात्कार करने वाले लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर दिया, महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है, जिस पर फरीदाबाद सेक्टर - 55 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग नंबर 702/16 धारा 376 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
Post A Comment:
0 comments: