फरीदाबाद, 28 अगस्त: सडक सुरक्षा संगठन पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद सडक पर पुलिस के साथ मिलकर प्रभावी रुप से कार्य करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक से मिलकर आगे की रुपरेखा तैयार करेगा और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सडक हादसों में कमी लाने के लिए काम करेगा। ये निर्णय संगठन की सेक्टर तीन स्थित स्वास्तिक फार्म में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 21 सदस्यों का एक दल डीसीपी ट्रैफिक से मिलकर संगठन के आगे के कार्यों की रुपरेखा तैयार करेगा। संगठन नए रोड सेफ्टी बिल के अनुसार हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर लोगों को जागरुक करेगा। बैठक में सुनील कौशिक को सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का अध्यक्ष और निबराश अहमद को अध्यक्ष चुना गया। जिनके मार्गदर्शन में सडक सुरक्षा संगठन अपने कार्यों को अंजाम देगा। अलका खन्ना को महिला विंग का अध्यक्ष चुना गया है।
अलका खन्ना ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं सडक पर बिना हेल्मेट चलती हैं। महिलाओं को सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए, उनकी जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। महिलाओं को हेल्मेट पहनने और यातायात नियम का अनुसरण करने के लिए जागरुक किया जाएगा। संगठन के संस्थापक सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह, मुनीश शर्मा , दीपक यादव, अमित चौधरी, सतीश कुमार, विकास आहुजा, कमल जैन, पोश्पराज, अशोक खुराना, दीपेश शर्मा, दीपक पराशर एंव प्रतीक खिल्लन ने संगठन के नए पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा वयक्त की कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन भविष्य में सडक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता नजर आएगा।
बैठक में मुख्य रुप से सरदार देवेंद्र सिंह, मदन मैसीवाल, मुनीश शर्मा, दीपक पराशर, कमल जैन, पोश्पराज, अनिल चौधरी, अजय चौधरी, विकास आहुजा, विवेक चौधरी, दीपेश शर्मा, सतीश कुमार, अमित चौधरी, सुनील कौशिक, अजीत चहैर, चंचल देशवाल, एडवोकेट बीएस वर्द्धी, अल्का खन्ना, डा. संदीप चौधरी, बलजीत सिंह, सचिन कुमार चौधरी, गुरुचरण सिंह, रजनीश अग्रवाल, रुपेश शर्मा, देवदत्त वर्मा, रोहित कुमार विज, मुकेश कुमार, दीपक यादव, अशोक खुराना, दिगपाल सिंह, प्रतीक खिल्लन, निबाश अहमद, दिनेश बंसल, एसआर डोरा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments: