Followers

सद्भावना एवं सम्मान समारोह में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गए मोदी-मनोहर के गुण


Faridabad, 21 August: हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज  जाट धर्मशाला में आयोजित सद्भावना एवं सम्मान समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। समारोह का आयोजन महिला मोर्चा पलवल की अध्यक्ष वीर ममता चौहान ने किया। 

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंनें कहा कि पिछली सरकार के समय में के.एम.पी. का निर्माण कार्य वर्षों तक लटका रहा। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 6 महीने के अंतराल में चार लेन राजमार्ग को 6 लेन का बनाने का कार्य तय समय सीमा में किया गया। उन्होंनें कहा कि आगामी एक साल के भीतर मानेसर से लेकर कुंडली तक का निर्माण कार्य पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि के.एम.पी. के दोनों तरफ औद्योगिक इकाई स्थापित की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा एच.एस.आई.डी.सी. के तहत प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। प्लाट आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाईन होने से इस कार्य में पारदर्शिता आएगी और सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नीयत दोनों ठीक है। जनता के खजाने में अमानत में खयानत नहीं की जाएगी बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।  विपक्ष किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान,मजदूर,गरीब,पिछड़ा,दलितों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश का विकास और जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा और सदभावना कायम रहने से हरियाणा प्रदेश आगे बढेगा और भारत के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने जाट धर्मशाला के लिए 11 लाख रूपये, ब्राहम्ण धर्मशाला के लिए 01 लाख रूपये व आर्य समाज के लिए 01 लाख 01 हजार रूपये देने घोषणा की। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पलवल आगमन पर ढोल-नागड़े, फुल मालाओं से व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए। 

इस अवसर पर लेबर फेडरेशन के चेयरमेन सुरेद्र तेवतिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने भी समारोह को सम्बोधित किया।  भाजपा जिला महामंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व विधायक रामरतन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर, भाजपा के वरिष्ठ नेता नयनपाल रावत, गंगालाल गोयल, राधेश्याम कालरा, मुकेश सिंगला, विश्व कुमार,एल.डी. वर्मा,शिवओम भार्गव,  तथा उपमण्डल अधिकारी (ना.)एस.के. चाहल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Palwal

Post A Comment:

0 comments: