Followers

Showing posts with label Faridabad News. Show all posts

फरीदाबाद: युवती से मिलने गया युवक नहीं लौटा जिंदा, 5 आरोपी गिरफ्तार

murder-in-roshan-nagar-palla-5-accused-arrested


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 1 अप्रैल की रात को रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 24 घंटे के अंदर-अंदर एक नाबालिक सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान प्रिंस व रोशन वासी रूपनगर, जैतपुर, दिल्ली, राहुल वासी टेकराम कॉलोनी, जैतपुर तथा हर्ष वासी अर्पण विहार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार राजकुमार राय वासी एकता विहार, जैतपुर विस्तार दिल्ली ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बडे बेटे का नाम मानस राय (25) है। जिसकी जानकारी रोशन नगर में रहने वाली एक लडकी से थी। 1 अप्रैल को रात 10 बजे के करीब उसका बेटा मानस राय अपने दोस्त हर्ष के साथ जानकार युवती से मिलने के लिये उसके घर रोशन नगर गया था। घर पर लड़की का पिता भी था। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी युवती की छोटी बहन अपने जानकार अमन, प्रिंस, रोशन, राहुल, हर्ष वगैरा के साथ बाहर से घर पर आई। जहां पर अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर मानस राय पर हमला किया। जिसको हर्ष ने अपने हाथ से रोका तो हर्ष के हाथ में चाकू से चोट लगी, अमन ने दुबारा से उसके बेटे को पेट में चाकू मारा व अन्य सभी ने लात, धूसों व थप्पड से उसके बेटे  व हर्ष के साथ मारपीट की। उसके बेटे मानस राय की सफदरजंग हस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमन की मृतक मानस राय के साथ पुरानी कहासुनी थी। 1 अप्रैल को रात के समय अमन अपने साथियों के साथ रोशन नगर में आया था। जहां पर अमन ने मानस राय के पेट में चाकू मारा। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, जिनको शुक्रवार को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।

डबुआ में महिला के कान से उतरवा लिए कुंडल, क्राइम ब्रांच ने ओमीन और रियासत को धर दबोचा



फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 26 मार्च को गांव डबुआ में महिला को बातो में उलझा कर उसके कुण्डल उतरवाकर ले जाने के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओमिन(28) व रियासत(32) वासी गांव तिलपत फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ वासी एक महिला ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को सुबह करीब 6:30 बजे वह डॉक्टर की दुकान से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अंजान लडके ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मंदिर का रास्ता पुछने लगा, तभी उस लडके के दो साथी और आ जाते है जो उसे बातों में लगाकर उसके कुण्डल उतरवा लिये और वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है। 26 मार्च की सुबह उनके एक अन्य साथी ने महिला का रास्ता रोक कर उसे बातो में लगा लिया था और फिर ओमिन व रियासत भी वहां आ गये थे। जिन्होंने मिलकर महिला को अपनी बातो में फंसा लिया था और उसके कुण्डल उतरवा लिये थे। जिसके उपरांत तीनों वहां से फरार हो गये। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


Echelon Institute of Technology में हुआ ‘इचिएस्ता 2K26’ का भव्य आयोजन

echelon-institute-of-technology-news


फरीदाबाद, हरियाणा - Echelon Institute of Technology ने अपने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट इचिएस्ता 2K26 का दो दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस आयोजन ने 8000 से अधिक दर्शकों की रिकॉर्ड भागीदारी के साथ फरीदाबाद के सबसे बड़े और चर्चित आयोजनों में अपनी पहचान बनाई। साथ ही, इस उत्सव में 100 से अधिक कॉलेजों की भागीदारी ने इसे एक बड़े इंटर-कॉलेजिएट प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया।

दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में तकनीक, कला, संगीत और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों और युवाओं ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

27 मार्च को आयोजित EDM नाइट में 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जहाँ म्यूजिक और ऊर्जा का शानदार माहौल देखने को मिला। वहीं, 28 मार्च को मुख्य कार्यक्रम में 6000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने पूरे कैंपस को एक बड़े उत्सव में बदल दिया।

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक Mohit Chauhan की शानदार लाइव परफॉर्मेंस रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विशेष अवसर पर 15 से अधिक लोकप्रिय इंफ्लुएंसर्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया, जिनमें Akshay Chauhan, Aman Jindal, Ankit Kha, Deenu Khan और Nandini जैसे नाम शामिल रहे।

इचिएस्ता 2K26 में 25 से अधिक फूड और एंटरटेनमेंट स्टॉल्स भी लगाए गए, जहाँ विविध प्रकार के व्यंजन और अनुभवों ने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों और आगंतुकों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा. 

“इचिएस्ता 2K26 एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। ऐसा लगा मानो हम किसी बड़े म्यूजिक फेस्ट का हिस्सा हों।”

“मोहित चौहान की परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को जादुई बना दिया। ऊर्जा और उत्साह देखने लायक था।”

“यह सिर्फ एक फेस्ट नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण अनुभव था, जहाँ मनोरंजन, प्रतियोगिता और संस्कृति का बेहतरीन मेल देखने को मिला।”

इंफ्लुएंसर्स ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का शानदार मंच बताया।

इचिएस्ता 2K26 की सफलता ईशेलन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।

इस भव्य आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव प्रस्तुत किया, बल्कि फरीदाबाद को एक बार फिर युवा उत्सवों के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया।

फरीदाबाद प्राइम महिंद्रा शोरूम से स्कॉर्पियो N खरीद कर मनाली में फंस गए हैं मोहित

prime-automobiles-showroom-in-faridabad


फरीदाबाद: बल्लभगढ़ सेक्टर-65 के रहने वाले मोहित के लिए नई गाडी मुसीबत बन गई है, इसी साल 18 फरवरी को उन्होंने मुजेसर में स्थित प्राइम महिंद्रा शोरूम से स्कॉर्पियो N खरीदी थी, लेकिन गाड़ी लेने के करीब एक महीना 10 दिन बाद ही उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फरीदाबाद न्यूज़ से बात करते हुए मोहित ने अपनी परेशानी साझा की है. 

मोहित के अनुसार, वह अपनी नई गाड़ी से दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे, जहां किसी तकनीकी खराबी के चलते उनकी गाडी च रास्ते में ही बंद हो गई। इसके बाद से वह लगातार मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन न तो शोरूम की ओर से कोई संतोषजनक सहयोग मिला और न ही रोड साइड असिस्टेंस ( RSA ) से कोई मदद मिली। हालात इतने खराब हो गए थे कि जब बीच रोड पर गाडी बंद हुई तो कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था, जिसकी वजह से स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने भी मोहित को खरी खोटी सुनाई, उसके बाद मोहित ने कुछ लोगों को पैसे देकर गाड़ी को साइड करवाया। 

मोहित को ठंड के बीच सड़क पर ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि आसपास होटल या ठहरने की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं मिल पाई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। समय पर सहायता न मिलने से अभी भी मनाली में ही फंसे हैं. नीचे देखिये वीडियो।

फरीदाबाद में 2 बैंकों में लगा ताला, बाहर तैनात हुई पुलिस, जानिए पूरा मामला

kotak-mahindra-band-and-au-bank-closed


फरीदाबाद में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोटक महिंद्रा बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की कुछ ब्रांचों पर अचानक ताला जड़ा मिला। सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों को गेट बंद मिला, जबकि बाहर पुलिस बल तैनात था। हालात ऐसे थे कि किसी भी कर्मचारी या ग्राहक को कुछ समय तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहीं। 

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पंचकूला नगर निगम से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले की जांच के चलते की गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि संबंधित बैंकों की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर सख्ती बरती गई।

हालांकि, करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और बैंक दोबारा खोल दिए गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

फरीदाबाद: युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 2 लोगों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

crime-branch-border-arrested-2-kidnappers


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा बार्डर की टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानचंद वासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई पिंटू उसके साथ रहता है वह किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था, 16 अगस्त को शाम के समय जब पिंटू के पास कॉल किया तो उसने कॉल नही उठाया तथा बार बार कॉल करने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और बोला कि वह पुलिस कांस्टेबल बोल रहा है, उसके भाई को अवैध कट्टा के केस में बंद करेंगे, भाई को छुडवाना है तो 8000 रुपये लेकर नया पुल सरस्वती कॉलोनी के पास आ जाओ। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें की गंभीरता के मध्यनजर अपराध शाखा बार्डर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिसपर अपराध शाखा बार्डर की टीम ने राजेश(25) वासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद व दीपक(29) वासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को पिंटू अपने गांव बिहार से फरीदाबाद आया था तथा जब वह बाईपास रोड नया पुल सेक्टर 37 पर ऑटो से उतरा तो आरोपी राजेश व दीपक ने उसका अपहरण कर लिया तथा उसको मोटरसाईकिल पर बैठाकर राजेश के मकान सरस्वती कालोनी पर ले गये। जहॉ उसे एक कमरे में बंद कर दिया तथा अपने आपको पुलिस कर्मचारी बतलाकर फिरौती के लिए शिकायतकर्ता के पास फोन कर दिया। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। अधिक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर पकड़ा हत्या के प्रयास का आरोपी

half-encounter-in-faridabad


फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में थाना तिंगाव क्षेत्र के अंर्तगत हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी भारत उर्फ भालू वासी कचेडा गोत्तमबुध नगर उत्तर प्रदेश हाल फ्रैंडस कालोनी बल्लभगढ को 8 अगस्त की रात को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मुठभेड़ के बाद IMT क्षेत्र फरीदाबाद से काबू किया है। 

वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध -2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गस्त पर थी जिनको गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भारत @ भोलू अपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं जिसने कुछ दिनों पहले भी अपने साथियों के साथ मिलकर सुमेर नागर निवासी तिगांव पर जानलेवा हमला किया था और गोलियां चलाई थी, वह आज मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव सोतई आगरा नहर पुल से IMT से होता हुआ मच्छगर गांव की तरफ जाएगा। 

भारत उर्फ़ भोलू के ऊपर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है जो किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। आरोपी भारत मोटरसाईकिल पर सोतई पुल की तरफ से आया जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगा जिसको रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल अनियंत्रण होकर गिर और आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिस पर Si राज सिंह ने चेतावनी दी, जिस पर आरोपी ने पुलिस कर्मचारी की तरफ सीधी गोली चलाई जो बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दाहीने पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए GH बल्लभगढ़ भिजवाया गया। मामलें में थाना सदर बल्लभगढ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की स्थिति सामान्य है। 

आरोपी पर पूर्व में भी लडाई झगडा, अपहरण, हत्या का प्रयास व लूट के 5 मामलें दर्ज है। आरोपी पर 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित है। मौका पर एक देसी पिस्टल, 4 खाली खोल, 2 जिंदा रौंद व प्लेटीना मोटरसाईकिल बरामद हुई है।

जुआ खेलते रंगे हाथ 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

sector-16-police-arrested--gambler


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले 5 आरोपी यशपाल,प्रदीप, नेकपाल,विकास व कपिल को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 17 जुलाई को पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गुप्त सुत्रों से गांव दौलताबाद फरीदाबाद में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम ने आरोपी यशपाल वासी सैक्टर 48 नोएडा उत्तर प्रदेश, प्रदीप वासी गाँव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद, नेकपाल वासी बसेल्वा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, विकाश वासी बसेल्वा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद व कपिल वासी गड़ी मौहल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गांव दौलताबाद फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपियों से मौके पर 31,500/-रु व ताश के पत्ते बरामद हुए है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

साहिल और इरफ़ान पर धारदार हथियार से हमला करने वाले मोहब्बत, महबूब और वाहिद खान गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-3-accused


रिजवान वासी बडखल ने थाना SGM नगर में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 13 जून की रात को जब वह अपने भाई साहिल व इरफान के साथ खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद साहिल गाडी लेने मस्जिद के पास गया तो वहां पहले से ही कुछ लडके खडे थे। जिन्होंने साहिल के ऊपर लाठी व डंडो, लोहे की राड, धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। 

जब शिकायतकर्ता और इरफान साहिल को छुडवाने के लिए गये तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और साहिल को गाडी में बैठाकर भागने लगे, लेकिन साहिल गाडी से कूद गया। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में महबूब (32),वाहीद खान (35) व मोहब्बत (24) वासी बडखल को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश है जिसके चलते ये पहले भी लडाई झगडा कर चुके है। पहले दो आऱोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सेक्टर-10 में युवक का मर्डर करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-2-murder-accused


सेक्टर-10 में राजस्थान सेवा सदन के बाहर युवक की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अभिषेक ( मृतक का भाई) वासी बागपुर, पलवल हाल मिलहाड कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका पिता राजस्थान सदन सेक्टर-10 में सफाई का काम करते है। 

5 जुलाई की रात को उसका भाई विकास उनसे मिलने राजस्थान सदन आया था और रात को ही वापिस चला गया था। 6 जुलाई को सुबह राजस्थान सेवा सदन के बराबर वाले रोड पर विकाश मृत अवस्था में पाया। विकास की चमन व विजय कुमार ने डंडो से पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी सैक्टर-10 में गार्ड की नौकरी करते हैं। जिस शिकायत पर सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार वासी गॉव बडरम थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार हाल आर्दश नगर बल्लबगढ व चमन वासी गाँव गुडावरी जिला पलवल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सेक्टर-10 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। 5/6 जुलाई की रात को उन्होंने एक युवक को सेक्टर में देखा, जिसको चोर समझ कर उन्होंने युवक की डंडो से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अपने भतीजे से चोरी करवाने वाला बड़खल का मकसूद गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-1-accused


फरीदाबाद:- बता दे कि थाना SGM नगर में इमरान अहमद वासी सेक्टर 48 फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 20 जून की रात को किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने उसके घर से 25,000/-रू तथा आभूषण चोरी कर लिए। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मकसुद (42) वासी गांव बडखल फऱीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने नाबालिक भतीजे से चोरी करवाता था और चोरी किये हुए सामान को अपने पास रख लेता। अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फर्जी रेप केस में फंसाकर 33 लाख की वसूली करने वाला मुकेश नरवत गिरफ्तार

police-arrested-spa-center-owner-mukesh


फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में रेप के झुठे केस में फसाकर वसुली करने के एक मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-17 में धीरज वासी विश्वकर्मा कॉलोनी, प्रहलादपुर नई दिल्ली ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके खिलाफ जुलाई 2023 में एक फर्जी रेप का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। केस वापिस लेने के नाम पर मुकेश नरवत नाम के एक व्यक्ति ने 50 लाख रूपय की डिमांड की। उसने पैसे देने से मना कर दिया और वह जेल चला गया। उसके जेल जाने के बाद मुकेश नरवत ने केस को वापिस लेने के लिए उसके परिवार से 33 लाख रूपये वसूल किये। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश नरवत (40) वासी ग्रीन फिल्ड़ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का सेक्टर-37 में क्राउन मॉल में सपा सेंटर है। इसने प्लान करके शिकायतकर्ता को फिल्म देखने के बहाने से बुलाया और अपने सपा में काम करने वाली लड़की को भी थियेटर में बैठा दिया जिससे लड़की की लोकेशन भी उसके साथ आये। जिसके बाद उसने शिकायतकर्ता को कहा की या तो वह 50 लाख रूपये दे नहीं तो वह उस लडकी से रेप केस लगवा देगा। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने सपा में काम करने वाली लड़की से झुठा रेप केस लगवा दिया। आरोपी पर पहले भी जबरन वसूली का मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिंमाड पर लिया है। 

 

महिला से 30 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-2-accused


फरीदाबाद- बता दें कि NIT फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 16 जून 2025 को उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसे बताया की वह मुम्बई क्राईम ब्रांच से इंस्पेक्टर बोल रहा है तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद एक अन्य नंबर से पुलिस ऑफिसर की विडियो कॉल आई और कहा की वह जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस मे आरोपी है तथा उसे हॉउस अरेस्ट किया गया है व डिजीटल अरेस्ट के ऑर्डर उसके पास भेज देंगे तथा उसको इस केस में 6 करोड 80 लाख रुपये देने पडेंगे व उसके केस की प्रोसीडिंग्स व्हाट्अप के माध्यम से विडियो कॉल पर ही की जायेगी। जहां पर उसके सीनियर ऑफिसर और जज साहब उससे बात करेंगे और इस बारे में न तो वह किसी को बतायेंगी और न ही घर से बाहर जायेंगी। जिसके बाद उन्होंने उससे केस के निपटारे के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने R.T.G.S के जरिए ठगों द्वारा बताए खाता में 30,20,000 रुपये भेज दिए। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने मुकेश(35) व आंशु(30) वासी बुद्ध विहार फेस-2, रोहिणी सैक्टर 23, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया की आरोपी मुकेश खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे आंशु को दे दिया था। दोनों आरोपी दोस्त है व आंशु ने मुकेश के नाम पर करंट खाता खुलवाकर आगे किसी को दे दिया था। आंशु ठेकेदारी का काम करता है व मुकेश OLA में ड्राइवरी करता है।खाते में ठगी के कुल 27,50,000 रुपये आए थे। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पत्नी को किडनैप करने वाला पति गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-1-kidnapper


फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27 जून को पति द्वारा अपहृत की गई महिला को मथुरा से बरामद कर, एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शैलेश कुमार वासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से लखन वासी भुलवाना पलवल हथियार के बल पर जबरदस्ती उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। जिस पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला व आरोपी पति-पत्नी है, जिनका आपस में विवाद चल रहा है, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कोर्ट में भी तलाक का मामला चल रहा है। मामले की गंभीरता‌ के मध्यनजर अपराध शाखा की टीम को भी कार्रवाही के लिए निर्देशित किया गया। थाना सेंट्रल व अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 29 जून को अगवा की गई महिला को मथुरा से बरामद किया है तथा सह आरोपी सुमित वासी होटल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला जाहिद हुसैन गिरफ्तार, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे हैरान

dabua-police-arrested-rape-accused-jahid


फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डबुआ में दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिक बेटी 17 अप्रैल से बिना बताये कहीं चली गई जिसको काफी तलाश किया गया परंतु नही मिली। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना डबुआ की टीम ने मामले में कार्रवाही करते हुए 23 अप्रैल को लडकी को तलाश कर लिया था। जिसने पुछताछ में सामने आया कि उसकी सहेली उसे एक महिला के पास ले गई और उस महिला ने नाबालिक लड़की से जबरन देह-व्यापार करवाया।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना डबुआ की टीम ने जाहिद हुसैन (50)  वासी रहटा बिलौच जिला बिजनौर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देह-व्यापार करवाने वाली महिला ममता के सम्पर्क में था। जब नाबालिक लड़की उसके पास आई तो उसने फोन करके आरोपी को बुलाया और आरोपी ने नाबालिक के साथ गलत काम किया। मामले में ममता सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी जाहिद हुसैन को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

OYO होटल में लूटपाट करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

crime-branch-arrested-1-accused


फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में 26 जून को एक होटल से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेड़ीपुल में विपिन वासी गांव जसाना, फरीदाबाद ने शिकायत दी कि 26 जून की सूबह 4 बजे तीन लड़के उसके OYO होटल पर आये और वहां पर बैठे उसके मामा और उसके साथ मारपीट की और हथियार के बल पर करीब 18 हजार रूपये छीन ले गये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए नितिन वासी फतेहपुर चंदेला को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नितिन ने बताया कि उसके साले दीपक की किसी लडके के साथ लड़ाई हो रखी थी। इनको खबर मिली कि वह लड़का खेड़ीपुल में स्थित एक OYO में रूका हुआ है। जिसको सबक सिखाने के लिए वहां गये थे, लेकिन वह लड़का वहां नहीं मिला तो उन्होंने OYO मालिक से मारपीट की और हथियार के बल पर गल्ले में रखे रूपयों को लेकर वहां से भाग गये। पूछताछ के बाद आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

अवैध मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, नगर-निगम ने सील की 18 दुकानें

18-meat-shop-sealed-in-faridabad-nit


नगर निगम द्वारा एनआईटी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को सील किया गया है। एनआईटी क्षेत्र से लगातार अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों और खुले में मीट बेचने की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी, नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों को पहले सूचित किया गया है कि बिना परमिशन के मीट की दुकान ना चलाएं और खुले में मीट ना बेचें। लेकिन यह दुकानदार बाज नहीं आए तो निगम द्वारा आज स्पेशल ड्राइव चलाकर ऐसी दुकानों को सील किया गया है। 

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर निगम एसडीओ सुरेंद्र हुडा और जेई हर्ष चपराना के अलावा निगम की सेनेटरी विभाग एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी की टीम की तरफ से सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया , निरीक्षक हरवीर रावत, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत की देखरेख में पुलिस दलबल के साथ यह कार्रवाई की गई।

बिशन तेवतिया ने बताया कि खुले में मीट बेचना कानूनी अपराध है और बिना परमिशन के अथवा धार्मिक संस्थाओं के पास स्कूल कॉलेज के पास इस तरीके की दुकान खोलना उचित नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई निगम की तरफ से लगातार जारी रहेगी।

बता दे कि स्थानीय निवासियों को यहां मीट की दुकानों के सामने से मुंह पर कपड़ा रखकर बदबू से बचते हुए निकलना पड़ रहा था, मीट विक्रेताओं की लापरवाही चलते लोगों में नाराजगी थी और लोगों में निगम द्वारा की गई कार्यवाही से काफी राहत की सांस ली है। निगम द्वारा एनआईटी एन एच 4 में  लगभग 11 दुकानें और एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद के पास 7 मीट दुकानों को सील किया है इस दौरान निगम की कार्यवाही को देखते हुए कुछ दुकानदार ताला लगाकर मौके पर भाग खड़े हुए। सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया ने बताया कि निगम द्वारा यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ।  उन्होंने कहा कि आमजन उनके आसपास अवैध रूप से चल रही मीट शॉप की भी शिकायत दे सकते हैं।

आँख में मिर्च डालकर लोगों को लूटने वाला जावेद, प्रभात, आदित्य और समीर मलिक गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-4-accused


फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने आंख में मिर्च का स्प्रे डालकर लूट करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना SGM नगर में गोविंद गर्ग वासी SGM नगर, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 17 जून की रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान से घर की तरफ जा रहा था, तो रास्ते में दो लड़को ने उसकी स्कूटी के आगे मोटरसाईकिल लगा दी ओर उसकी ऑखों में मिर्च का स्प्रे डाल दिया। फिर पीछे से एक मोटरसाईकिल पर दो लड़के और आये, जिन्होंने उसकी जेब से 2500/-रू निकाल लिए और वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 ने मामले में कार्रवाई करते हुए जावेद वासी आदर्श कॉलोनी, प्रभात वासी भूड़ कॉलोनी हाल भारत कॉलोनी, अदित्य वासी अलीपुरा, नोएड़ा हाल भारत कॉलोनी व समीर मलिक वासी इस्लाम नगर, बंद मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी है। शिकायतकर्ता के भांजे ने दिन में आरोपियों को साथ मिलकर मामा को लूटने का प्लान बनाया था। जिसके बाद रात को जब शिकायतकर्ता दुकान से वापिस आ रहा था तो प्रभात और आदित्य ने रास्ता रोका और उसकी ऑखों में स्प्रे कर दिया फिर समीर व जावेद पीछे से आये और शिकायतकर्ता की जेब से 2500/-रू निकाल लिये और वहां से भाग गये। आरोपियों से वारदात में प्रयोग 2 मोटरसाईकिल, एक स्प्रे व 1500/-रू बरामद किए है। आरोपित भांजा फरार है।

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

faridabad-police-arrested-1-rape-accused


फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाही करते हुए थाना पल्ला की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जून को थाना पल्ला मे दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिक बेटी 4 जून को दोपहर के समय दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी लेकिन वापस नही लौटी। जिस संबंध में थाना पल्ला में गुमशुदगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना पल्ला की टीम ने तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए मोनू(26) वासी गांव तौमर पुरा जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसके साथी अमित (जो पीड़िता के घर में किराए पर रहता था) ने नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर रेपिडो मोटरसाईकिल से आरोपी के पास सूरजपुर, नोयडा भेज दिया था। जहां पर वह नाबालिक लडकी को अपने कमरे ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

अमित व मोनू दोनों पहले फरीदाबाद में ही टाईल्स लगाने का काम करते थे। आरोपी अमित(22) वासी पल्ला फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मोनू को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बल्लभगढ़ में युवक के साथ हुई बर्बरता, उल्टा लटाकर पीटा, मू*$ पिलाया और मलद्वार में डाल दी ऊँगली

beat-1-people-in-ballabgarh


बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक साहिल के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता का मामला सामने आया है। साहिल को कुछ युवकों ने घर से बुलाकर बंधक बना लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित के चचेरे भाई की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में गंभीर धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी पियूष, ठा. पंकज, दीपांशु और तौफिक ने साहिल को घर से यह कहकर बुलवाया कि पंकज उसे बुला रहा है। इसके बाद उसे जबरन सरकारी डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपीगण ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। पीड़ित के बाल, मूंछें, आईब्रो और दाढ़ी काट दी गई, उसे उल्टा लटकाकर पीटा गया और नशीला पदार्थ व मूत्र पिलाने तक की घिनौनी हरकत की गई। साथ ही उसकी जेब से ₹3000 निकाल लिए गए और मलद्वार में उंगली डालने जैसा घिनौना कृत्य भी किया गया।

घटना के बाद साहिल को उल्टी होती रही और हालत बिगड़ने पर उसे बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे BK अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(2), 127(2), 3(5), 303(2), 351(2) BNS और 3E/33/89 SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.  

पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से पूरे परिवार की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।