Followers

फरीदाबाद के लोगों के लिए काम की खबर, पद्म पुरस्कारों के लिए भेजें सिफारिशें, DC ने दी जानकारी

send-recommendations-for-padma-awards

फरीदाबाद, 14 सितंबर। उपायुक्त विक्रम ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों से 15 सितंबर 2022 तक पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन सिफारिशें आमंत्रित की गई है। पुरस्कारों के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए नामांकन ईमेल आईडी politicalbranch-cse@hry.gov.in व devinder.kapil-hry@hry.gov.in पर भिजवाए जा सकते हैं। 

उपायुक्त विक्रम ने बताया कि ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों/विषयों जैसे कि कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्यादि में विशिष्ट व असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या महिला-पुरुष के आधार पर भेदभाव किए बिना ही सभी व्यक्ति ये पुरस्कार पाने के पात्र हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गृह केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) की घोषणा की जायेगी। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत लोगों सहित समस्त सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार पाने के पात्र नहीं हैं।

केवल ऑनलाइन ही भेजें सिफारिशें

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन ही प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के विशिष्ट कार्य या योगदान को पहचान दिलाना है।

सिफारिश के साथ भेजे विवरण

पुरस्कारों के लिए सिफारिश के साथ 800 शब्दों में विवरण भेजना है। इस नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए, जो उपरोक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना है। इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in पर और पद्म पुरस्कार पोर्टल  https://padmaawards.gov.in पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत उपलब्ध है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: