Followers

हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर खुश हुए CM मनोहर, मतदाताओं को कहा - धन्यवाद

Haryana CM Manohar Lal happy BJP performance in Haryana Nikay Chunav 2020 news in hindi

cm-manohar-lal-happy-bjp-performance-in-nikay-chunav-haryana  

चंडीगढ़: 31 दिसंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के मतदाताओं का आभार जताया है, उन्होंने कहा - प्रदेश के निकाय चुनावों में @BJP4Haryana  ने सभी राजनीतिक दलों से अधिक मत अर्जित किए हैं, जिसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास जताने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। 

भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ निवास पर भाजपा के जीते हुए पार्षदों और मेयरों से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा - आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर @BJP4Haryana के विजयी मेयर और पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर फिर एक बार विश्वास की मुहर लगाने के लिए सभी मतदाताओं का पुनः धन्यवाद। 


आपको बता दें क़ि कल हरियाणा के तीन नगर निगमों, 1 नगर परिषद् और 3 नगर पालिकाओं के चुनावी नतीजे घोषित किये किये गए जिसमें भाजपा को सभी पार्टियों से अधिक वोट मिले, भाजपा के सर्वाधिक पार्षद चुनाव जीते हालाँकि भाजपा सोनीपत और अम्बाला मेयर पद हार गयी.

1. पंचकूला मेयर सीट - भाजपा प्रत्याशी कुलभूषण गोयल ने जीती

2. अम्बाला मेयर सीट - हरियाणा जन चेतना पार्टी प्रत्याशी सीमा शक्ति ने जीती

3. सोनीपत मेयर सीट - कांग्रेस प्रत्याशी निखिल मदान ने जीती 

4. रेवाड़ी नगर परिषद् चेयरमैन सीट - भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने जीती

5. धारूहेड़ा नगरपालिका सीट - आजाद उम्मीदवार दीना राम की जीत 

6. सांपला नगरपालिका सीट - आजाद उम्मीदवार पूजा की जीत

7. उकलाना नगरपालिका सीट - आजाद उम्मीदवार सुशील साहू वाला की जीत

अगर कुल 7 सीटों की बात करें तो भाजपा की दो पर, कांग्रेस की 3 पर, हरियाणा जन चेतना पार्टी की 1 पर और आजाद उम्मीदवारों की 3 सीटों पर जीत हुई है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Haryana

Politics

Post A Comment:

0 comments: