Followers

फरीदाबाद: हनुमान मंदिर से मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऐसा गिरा कि चलना भी हुआ मुश्किल

faridabad-crime-branch-uncha-ganv-arrested-1-accused


फरीदाबाद: सेक्टर-8 क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार की रात चांदी का मुकुट, कुण्डल एवं छत्र चोरी होने के मामले में अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान अशोक निवासी गांव सिही फरीदाबाद के रूप में हुई है। 

वह मूल रूप से गांव मिस्से पलवल के रहने वाला है। जिसको वीरवार को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 8 जुलाई को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 8 स्थित हनुमान मंदिर से चोरी करने वाला आरोपित चांदी के आभूषणों को बेचने की फिराक में है, जिस पर सेक्टर 3 गुड़गांव कैनाल के पास रेड की गई तो आरोपित पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पास पड़े इंट, रोडा, पत्थर पर वह फिसल कर गिर गया, जिस पर उसके पैर में चोट लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


उन्होंने आगे बताया कि आरोपित अशोक चोरीशुदा आभूषणों को बेचने की फिराक में था, जिसको अपराध शाखा की टीम ने गुडगांव कैनाल सेक्टर 3 के पास से काबू कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बता दें कि 7 जुलाई की रात को सेक्टर 8 स्थित हनुमान मंदिर से कोई नामालूम व्यक्ति चांदी का मुकुट, कुण्डल एवं छत्र चोरी कर ले गया है। जिस पर दरयाव मलिक वासी गांव सिही की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: