Followers

Faridabad: 8 वर्षीय बच्ची का रेप करने वाला यही है बलात्कारी, पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही

Faridabad Rape accused in Nangla Enclave Part 1 arrested by Police
faridabad-nangla-enclave-part-1-rape-accused-arrested-news-video

फरीदाबाद, 1 अक्टूबर: क्राईम अगेंस्ट वूमेन एसीपी धारणा यादव ने आज अपने कार्यालय सेक्टर 16 में प्रेस वार्ता के दौरान 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बारे में जानकारी सांझा की है।

मामला सारण थाना एरिया का है सारन थाना एरिया में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी की आज रात करीब 1 बजे शिकायतकर्ता महिला का पति छत पर सो रहा था।  5 वर्षीय और 8 वर्षीय दो बेटियां कमरे में सो रही थी।

तभी 5 वर्षीय बेटी रोती हुई महिला के पास आई और कहा कि बहन रो रही है।

महिला ने तुरंत जाकर कमरे में देखा तो  बच्ची रो रही थी इस दौरान कमरे से एक युवक को भागते हुए देखा। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका पति और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। बच्ची को तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया।

नाइट चेकिंग में मौजूद एसीपी श्रीमती धारणा यादव और थाना सारण एसएचओ को सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और तुरंत बीके अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर तुरंत ही मामला पोक्सो एक्ट के अनुसार दर्ज किया गया।

एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन श्रीमती धारणा यादव और एसएचओ सारण ने तुरंत टीम तैयार कर आरोपी को मात्र आधे घंटे में ही धर दबोचा।

22 वर्षीय आरोपी की पहचान जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दुष्कर्म पीड़िता का पड़ोसी है।

बच्ची का बीके अस्पताल में मेडिकल होने के बाद सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली रेफर किया गया है। बच्ची की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बच्ची और परिवार को हर संभव सहायता देने हेतु पुलिस ने जिला प्रशासन अधिकारियों को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा है कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश करेगी। इस मुश्किल घड़ी में पुलिस बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़ी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: