Followers

राफेल ने आसमान में ही भरवा लिया फ्यूल, हरियाणा के अम्बाला में करेगा लैंडिंग

rafale-fighter-plane-land-in-ambala-haryana-29-july-2020-news

Ambala, 28 जुलाई: भारत की शान में चार चाँद लगाने के लिए राफेल फ़्रांस से भारत रवाना हो गया है, राफेल ने आज UAE में लैंडिंग किया और उसे पहले आसमान में ही फ्यूल भरवा लिया, इसके लिए भारतीय वायु सेना ने फ़्रांस वायु सेना को धन्यवाद दिया है.
देश के लिए बड़े गौरव की बात है और अपने हरियाणा के लिए और गौरव की बात है, क्योंकि राफेल पहली बार हरियाणा के अम्बाला शहर में एयरबेस पर लैंडिंग करेगा। 

फिलहाल 5 प्लेन भारत आ रहे हैं और बाकी के प्लेन किस्तों में भारत आएँगे, हालाँकि 5 राफेल प्लेन से भी भारत की ताकत बढ़ेगी क्योंकि राफेल में अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम और राकेट लांचर लगे हुए हैं दो दुश्मनों पर कहर बरसा सकते हैं. 

फिलहाल पूरे देश को राफेल के अम्बाला में लैंड होने का इन्तजार है, यह हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा क्योंकि राफेल ऐसा फाइटर जेट है जिसकी तोड़ चीन और पाकिस्तान के पास नहीं है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Haryana

Post A Comment:

0 comments: