Followers

मोदी सरकार 2.0: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गिनाई सरकार की 1 साल की उपलब्धियां, पढ़ें आप भी

minister-krishan-pal-gurjar-told-achievement-modi-sarkar-part-2-news

फरीदाबाद 5 जून। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 से जहां पूरी दुनिया तृस्त है, वहीं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को बचाने का काम किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों को इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा व पूरी दुनिया आज उनके कार्यों व फैसलों की प्रशंसा कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री  ने यह वक्तव्य शुक्रवार को मिलन वाटिका सेक्टर-11 में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दूसरे चरण का एक साल पूरा कर चुकी है, इस एक साल में प्रधानमंत्री ने बहुत बड़े-बड़े फैसले देश की जनता के लिए लिए हैं। सबसे पहला फैसला था, जिसमें तीन तलाक की समाप्ति हेतु कानून बनाया, जिससे करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा के कलंक से मुक्ति मिली। इसी प्रकार धारा 370 को हटाना एवं दो नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख को बनाया। 

इसी तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। शरणार्थियों के लिए नागरिक संशोधन कानून 2019 बनाया गया, जिसके तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान किया गया। इसी तरह करतारपुर गलियारे  की चेकपोस्ट शुरू हो जाने से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। यह कॉरिडॉर पाकिस्तान के करतारपुर व भारत के मान गांव को जोड़ेगा। करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालु अब भारत में  डेरा बाबा नानक से इस कॉरिडॉर के जरिए सीधे करतापुर गुरुद्वारे तक जा सकेंगे। इसी कड़ी में बृरु रियांग समझौता किया गया जिस समझौते के तहत 23 वर्षों से चल रही बड़ी मानव समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित हुआ व करीब 34 हज़ार व्यक्तियों को त्रिपुरा में बसाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। समझौता में बोडो समझौता लोगों के लिए परिवर्तनकारी परिणाम लाने वाला साबित होगा। इस समझौते के तहत केंद्र और राज्य सरकार बोडो क्षेत्रों के विकास के लिए 15 सौ करोड़ का विशेष पैकेज जारी करेंगी ।इसके साथ ही बोडो आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रूपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत ने चंद्र मिशन 2 का सफल प्रक्षेपण किया है। रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला भारत चौथा देश बन गया है। आयुष्मान भारत के तहत एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थी जुड़ चुके हैं। इसी तरह अटल पेंशन योजना के 5 वर्ष पूरे होने पर इस योजना के तहत 2.23 करोड़ लोगों का नाम दर्ज करने का असाधारण कार्य किया गया है ।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे तथा दो करोड़ और किसानों को इसमें कवर करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बड़े बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। दिल्ली की 1797 अनाधिकृत कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक मिलेगा, जिससे 40 लाख लोगों को इसका लाभ होगा। इसी तरह 7 राज्यों के 8350 गांवों को अटल भूजल योजना का फायदा होगा, मनाली को जोड़ने वाली सुरंग का नाम भी अटल टनल करने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च 2020 को 1.70 लाख करोड़ रुपए पैकेज की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि यह सभी उपलब्धियां इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज जन सामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विश्व की आर्थिक स्थिति हमें सिखाती है कि इसका एक ही मार्ग है- आत्मनिर्भर भारत।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च 2020 को 1.70 लाख करोड़ रुपए की राहत पैकेज की घोषणा के तहत 80 करोड़ गरीबों को कुल 5 महीने तक हर महीने 5 किलो गेहूं /चावल और प्रति परिवार को 1 किलो दाल मुफ्त मिलेगी। 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों को अगले 3 महीने तक हर माह ₹500 मिलेंगे। इसी तरह मनरेगा के तहत मजदूरी को ₹182 से बढ़ाकर ₹202 प्रतिदिन कर दिया गया है जिससे 13 करोड़ 62 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब, विधवाओं और गरीब दिव्यांगों को ₹1000 की अनुग्रह राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान ने पीएम किसान योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में ₹2000 डाले हैं जिससे 8 करोड़ सात लाख किसानों को लाभ हुआ है। इसी तरह 20 लाख करोड़ के पैकेज के तहत 8 करोड़ परिवारों को 3 महीने तक फ्री में गैस सिलेंडर मिलेंगे 41 करोड़ खातों में सीधे मदद दी गई। छोटे कारोबारियों को तीन लाख करोड़ का कर्ज़ बिना गारंटी के मिलेगा। 4 साल के लिए  यह कर्ज मिलेगा, पहले 12 महीने में उन्हें न ब्याज देना होगा ना ही मूल। उन्होंने कहा कि कर्जदार छोटे कारोबारियों और फैक्टरी मालिकों को भी मदद मिलेगी। 100 करोड़ तक के टर्नओवर वाला मध्यम कारोबारी कहलाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें हेल्थ वर्कर को 50 लाख का बीमा कवर किया गया है। महीने में 15 हज़ार से कम कमाने वाले के लिए भी बड़ी सरकारी मदद मिलेगी, जिन्होंने पिछला कर्ज भी नहीं चुकाया है। वह भी कर्ज़ लेकर अब अपना काम कर सकेंगे। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को 20 लाख तक का कर्ज बिना ब्याज के मिलेगा। जो कारोबारी बढ़िया आईडिया लेकर आएंगे, उन्हें सरकार और मदद करेगी। 5 करोड़ तक के टर्नओवर वाला माइक्रो कारोबारी कहलाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सेना के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनमें प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति, वायु सेना में 8 अपाचे ल
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: