Followers

जीतेंगे तो.. आधे शहर पर 5 साल हुकूमत करेंगे दोनों भाई

nagender-bhadana-and-vijay-pratap-singh-from-nit-and-badkhal-vidhansabha

फरीदाबाद, 17 अक्टूबर: 21 अक्टूबर को फरीदाबाद की 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। 24 अक्टूबर को नतीजे आएँगे। NIT विधानसभा और बड़खल विधानसभा पर सबकी नजरें टिकी होंगी क्योंकि दोनों विधानसभा से दो चचेरे भाई नागेंद्र भड़ाना और विजय प्रताप चुनाव लड़ रहे हैं। नगेंदर भड़ाना भाजपा से उम्मीदवार हैं तो विजय प्रताप कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार हैं। 

दोनों भाइयों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लगाएं भी क्यों ना, बड़खल और NIT विधानसभा का क्षेत्र जोड़ दें तो आधा शहर इसके दायरे में आ जाता है और आधे शहर पर हुकूमत करना कौन नहीं चाहेगा। आपकी जानकारी के लिए दें कि विधायकों का हुकम हर कोई मानता है चाहे नगर निगम के अधिकारी हों या पुलिस प्रशासन हो। विधायक जनता का काम करने के लिए अधिकारियों को जो भी हुकम देते हैं उसे अधिकारी फटाफट मानकर जनता का काम कर देते हैं, विधायक लोग भी अधिकारियों पर हुकम चलकर जनता का काम तेजी से करवा सकते हैं चाहे रोड का काम हो, जलभराव की समस्या है, सीवरेज की समस्या हो या बिजली पानी की समस्या हो। अगर दोनों भाई जीते तो अपने अपने इलाके में इलाके में दोनों भाइयों की हुकूमत हो जाएगी और दोनों क्षेत्र को मिलाकर आधा शहर उनकी हुकूमत के दायरे में आ जाएगा। अगर दोनों भाइयों ने अच्छे से हुकूमत चलाई तो जनता उन्हें फिर से मौका दे सकती है। 

नगेंदर भड़ाना 2014 में चुनाव जीतकर विधायक बन गए लेकिन उनके चाचा महेंद्र प्रताप सिंह की किस्मत साथ नहीं दे पायी और वह चुनाव हार गए। उससे पहले वह 8 बार विधायक और चार बार मंत्री रह चुके थे लेकिन बड़खल की जनता ने हुकूमत में बदलाव करते हुए सीमा त्रिखा के हाथों में बड़खल की हुकूमत थमा दी। अगर 2014 में महेंद्र प्रताप की जीत होती तो आधे शहर पर चाचा भतीजे की हुकूमत हो जाती। 

अबकी बार महेंद्र प्रताप ने अपने बेटे विजय प्रताप जो रिश्ते में नगेंदर भड़ाना के चचेरे भाई हैं उन्हें मैदान में उतारा है। अगर अबकी बार जनता ने चाहा तो दोनों भाई आधे शहर पर राज करेंगे। अब देखते हैं कि 21 अक्टूबर को NIT विधानसभा और बड़खल विधानसभा की जनता क्या फैसला सुनाती है। दोनों भाइयों के हाथों में आधे शहर की सत्ता आती है या कोई और बाजी मारता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर से हरियाणा पर अपनी हुकूमत चलाना चाहती है वहीं कांग्रेस भाजपा के दावे की हंसी उड़ा रही है। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Election

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: