फरीदाबाद, 17 अक्टूबर: आज भाजपा नेता और बदशाहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव का जन्मदिन है। फरीदाबाद के युवा भाजपा नेता सचिन ठाकुर और जीतेन्द्र चौधरी ने मनीष यदाव को जन्मदिन की बधाई दी है। जीतेन्द्र चौधरी फरीदाबाद के BJYM के जिलाध्यक्ष हैं तो सचिन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष हैं।
सचिन ठाकुर ने कहा कि मनीष यादव को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लम्बी उम्र दे और इस बार बादशाहपुर विधानसभा सीट से उनकी विशाल जीत हो।
आपको बता दें कि मनीष यादव गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेता बनना चाहते हैं इसलिए उन्होंने शादी ना करने का फैसला किया है। 37 वर्ष की उम्र में उन्होंने काफी तरक्की की है. उन्होंने अमेरिका से MBA की डिग्री लेने के बाद गुरुग्राम में अपना बिजनेस शुरू किया है।
अब वह राजनीति में आकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच में रहकर सिर्फ जनता की सेवा करेंगे। देखें ये वीडियो -
Post A Comment:
0 comments: