फरीदाबाद, 29 सितम्बर: शहर की नामी सामाजिक संस्था मिशन जागृति आगामी 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें करीब 11000 विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए संस्था के संस्थापक परवेश मालिक ने एक सन्देश जारी किया है -
नमस्कार सभी को, आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि मिशन जागृति *2 अक्टूबर को तीसरी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन करने जा रही है। पिछले साल इस प्रतियोगिता *5500 विधार्थियो* ने भाग लिया था। अब की बार हमारा टारगेट *11000 विधार्थियो* का हैं। यह तभी संभव हैं जब आप लोग इसमे बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता इस प्रकार रहेगी।
1 कक्षा तीसरी से पांचवी तक - पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ।
2 कक्षा छठी से आठवीं तक - जल संरक्षण।
3 कक्षा नौवीं से बारहवीं तक - बिटिया।
4 बड़ों के लिए - सामाजिक जनचेतना विषय रहेगा।
आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मैं आकर मिशन जागृति कि इस मुहिम का हिस्सा बने।
स्थान: हुड्डा ऑफिस के सामने।
समय: सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक।
दिनांक: 2 अक्टूबर 2019
कृपया रजिस्ट्रेशन के लिए हमारी वेबसाइट www.missionjagriti.org पर जाए। अधिक जानकारी के लिए हमारे मिशन जागृति के किसी भी वालंटियर से भी संपर्क कर सकते हैं।
Pravesh malik
9555288288
Post A Comment:
0 comments: