फरीदाबाद, 22 अगस्त। मुख्य ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोना सिंह ने पूरी टीम के साथ सम्भावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों की जानकारी ली गई।
मोना सिंह जिला आपदा प्रबंधन समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने यमुना किनारे गांव मंझावली व जमुना के इलाकों का दौरा किया जहां पर लोगों को पानी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लोगों को जागरूक किया कि वे अपने घरेलू सामान व पशु धन को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाएं।
इस दौरान उनके साथ आईएलआर कॉलेज जसाना के स्टूडेंट भी दौरे साथ थे । उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी तथा आपदा प्रबंधन के बारे में अवगत कराया।
आपदा समिति सदस्य अधिवक्ता जीत कुमार रावत व पैनल एडवोकेट आरसी गोला, नीना शर्मा भी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments: