फरीदाबाद। फरीदाबाद के ऊंचा गांव में रहने वाले भगत सिंह ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में नगर निगम के दो कर्मचारियों पर ज्यादा संपत्ति बनाने और निगम के कामकाज में घालमेल का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि छोटा अधिकारी होने के बावजूद मर्सिडीज जैसी कई गाड़ी रखना और कई मकान तथा फ्लैट बनाना एक आम आदमी और ईमानदार अधिकारी के के लिए बड़ा ही मुश्किल काम है लेकिन यह अधिकारी दिन-प्रतिदिन कम तनख्वाह होने के बावजूद भी करोड़ों अरबों रुपए का मालिक बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम के इस अधिकारी की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि छुट्टी होने के बावजूद भी दफ्तर में आते हैं और कई लोगों के साथ लेन-देन का काम करते हैं।
सीएम विंडो पर दी शिकायत में शिकायतकर्ता भगत सिंह सैनी ने बताया कि यह अधिकारी नगर निगम में अकाउंट ऑफिसर है और इसके साथ क्लर्क भी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि फरीदाबाद में इस अधिकारी के कई प्लॉट, मकान और फ्लैट जैसी संपत्तियां हैं। दिल्ली के सबसे पॉश बसंत कुंज इलाके में भी इस अधिकारी ने कई प्रॉपर्टी बनाई हुई है।
शिकायतकर्ता की मानें तो इस अधिकारी के पास मर्सिडीज गाड़ी, होंडा सिटी ऑटोमेटिक के अलावा कई गाड़ियां है जिन पर वीआईपी नंबर है। वीआईपी नंबर लेने के लिए सरकार को फीस अदा करनी पड़ती है जो आम आदमी के बस की बात नहीं है। इसके अलावा लाखों रुपए की अपने बच्चों की स्कूल की फीस भरना भी एक आम अधिकारी के लिए मुमकिन नहीं है।
सीएम विंडो पर शिकायत कर्ता ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि गाना के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस की संपत्ति की जांच की जाए।


Post A Comment:
0 comments: