नई दिल्ली: दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं ने हिन्दुओं को आतंकवादी साबित करने के लिए मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को झूठे फंसा दिया. साध्वी को आतंकियों की तरह ही टार्चर किया गया, उनकी नस नस तोड़ दी गयी लेकिन कांग्रेसी उनकी आत्मा को नहीं तोड़ पाए. कुछ दिन पहले NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा को सभी आरोपों से बरी कर दिया.
आज साध्वी प्रज्ञा भाजपा में शामिल हो गयीं. उन्हें भोपाल से भाजपा का लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है. दिग्विजय सिंह भी उनकी ताकत को भली भाँती समझते हैं, इसलिए उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का स्वागत किया. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया - मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर!
मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 17, 2019
मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।
नर्मदे हर! pic.twitter.com/LYAbpTObgY
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. जब साध्वी प्रज्ञा को झूठे केस में फंसाकर आतंकवादियों जैसा रखा गया था तो दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता सभी रैलियों में हिन्दुओं को आतंकवादी बोलते थे. लेकिन अब साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित भी बाइज्जत बरी हो गए हैं. इन लोगों को आतंकी बोलने वाले दिग्विजय सिंह आज इनका स्वागत कर रहे हैं.
Post A Comment:
0 comments: