Followers

मैं एक कांग्रेसी कार्यकर्ता बनकर चुनाव लडूंगा: अवतार भड़ाना

avtar-bhadana-started-election-campaign-faridabad-loksabha-2019

फरीदाबाद, 26 अप्रैल।  कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने शुक्रवार को विधिवत रुप से अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। फरीदाबाद के होटल मैगपाई में कांग्रेसियों की लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गयी। बैठक में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया। 

बैठक में पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के पुत्र अर्जुन भड़ाना ने एक मोबाइल एप भी लांच किया, जिसके माध्यम से सीधे लोकसभा प्रत्याशी अवतार भड़ाना से जुड़ा जा सकेगा। 

उन्होंने कहा कि वह लोकसभा प्रत्याशी नहीं बल्कि एक कांग्रेस के कार्यकर्ता बनकर चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे.

बैठक में पूर्वमंत्री ए.सी. चौधरी, विधायक उदयभान, वरिष्ठ नेता यशपाल नागर, पृथला के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शारदा राठौर, वरिष्ठ नेता जेपी नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व विधायक मा.अजमत खान, पूर्वमंत्री जलेब खां के पुत्र इसराईल खान, पूर्वमंत्री धर्मबीर गाबा, जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, ज्ञानचंद आहुजा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण तेवतिया, पृथला हल्का अध्यक्ष वरुण तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, योगेश गौड़, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, पूर्व वरिष्ठउपमहापौर मुकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश भड़ाना, डा.एस.एल. शर्मा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, प्रवेश मेहता, अनिल शर्मा, राजेश खटाना, नितिन सिंगला, मुनेश शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता रोहित नागर, विकास वर्मा नंबरदार, रेनू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, नेत्रपाल अधाना, सुभाष चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा नरुला, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, राजेश तंवर, प्रदीप जैलदार, मानकचंद भाटिया, अनीशपाल, राजेश भाटिया, इकराम खान, संजय सोलंकी, महिला कांग्रेस फरीदाबाद की जिलाध्यक्ष साधना राठौर, पलवल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, विनय राठौर, विजय कौशिक, डा. धर्मदेव आर्य, दया भडाना, मनमोहन भड़ाना, अर्जुन भड़ाना,एकता भड़ाना, सीमा जैन, सरला भामौत्रा, मालवंती पांचाल, तपन पाराशर, बंटी हुड्डा, सोबन सिंह नेगी, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, आईटी सैल के पदाधिकारियों सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Election

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: