Followers

महिला दिवस पर ACP क्राइम अगेंस्ट वूमेन धारणा यादव ने बढाया महिलाओं का हौसला, हम किसी से कम नहीं

acp-crime-against-women-dharna-yadav-congratulate-on-womens-day

फरीदाबाद: आज, अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ह्युमन  लीगल एड एंड क्राईम कंट्रोल ओरगनाईजेंशन (रजि.) एनजीओं के तत्वाधान में सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन धारणा यादव मौजूद थी।   

एसीपी ने पुलिस अधिकारियों और एनजीओं के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के अलावा मौके पर महिला सरंक्षण अधिकारी हेमा कौशिक के अलावा तीनों जोन की महिला थाना प्रबंधक सेक्टर-16 महिला पुलिस थाना प्रभारी सुनीता, बल्लभगढ़ महिला पुलिस थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अलावा सेक्टर-21 महिला पुलिस थाना प्रभारी सीमा मौजूद थी। 

एसीपी धारणा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज की महिलाए किसी भी पुरूष से अपने आप को कंमतर नही आंके। क्योंकि महिलाओं द्वारा  व्यक्तिगत और समाजिक  नैतिक जिम्मेदारियों का वहन किया जाता है। जबकि उनके मुकाबले में पुरूष मात्र केवल बाहरी उत्तरदायित्व को निभाते हैं।

उन्होने महिलाओं कीे हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि फरीदाबाद की महिला पुलिस सदैव उनके साथ है और कभी जरूरत पडने पर वह तत्परता के साथ खडी मिलेगी। साथ ही एसीपी के विचारों पर सहमति जाहिर करते हुए एनजीओं के संस्थापक अनुराग शर्मा एंव  राधिक बहल ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत सजग है तथा उनकी सुरक्षा को लेकर 1091 विशेष तौर पर बनाया गया है।  

साथ ही दुर्गा ऐप भी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। दिक्कत होने पर कोई भी महिला इन नम्बरों को इस्तेमाल कर अपने आप को सुरक्षित करवा सकती है। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम में एनजीओं की लीगल एडवाईजर ज्योति शर्मा, पिंकी चोपडा,कुसुम,रेखा,ऊषा के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: